इंडोनेशिया में 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का खतरा टला
जकार्ता। इंडोनेशिया के जकार्ता आइसलैंड में भूकंप के 7.8 मैग्निट्यू़ड के झटके महसूस किये गया हैं। भूकंप के झटकों के बीच सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया गया है और बड़ा खतरा टल गया है।
यह भूकंप उसी क्षेत्र में आया है जहां वर्ष 2004 में आया था और उसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी थी।अभी तक इस भूकंप में किसी के भी मारे जाने या किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
स्थानीय मीडिया की मानें तो अभी तक किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है। इस भूकंप की तीव्रता को पहले यूएस जीओलॉजिक सर्वे ने 8.2 तीव्रता का करा दिया था लेकिन बाद में इसे 7.8 तीव्रता का बताया।
भूकंप का सेंटर पडांग शहर से 808 किलोमीटर दूर था। भूंकप 24 किलोमीटर नीचे तक आया था। वहीं भारत के हैदराबाद सुनामी वार्निंग सेंटर ने भारत में किसी भी तरह के भूकंप की सूचना से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications