चंद सेकंड में मालामाल: काम करते-करते महिला ड्राइवर ने खरीदी लॉटरी, इनाम में जीते 1.87 करोड़

नई दिल्ली, 20 जुलाई: इंसान की किस्मत कब पलट जाए किसी को नहीं पता होता है। कभी अरबपति शख्स एकदम से कंगाल हो जाता है, तो कभी गरीब अचानक से अमीर बन जाता है। कुछ इसी तरह का मामला अमेरिका से सामने आया है, जहां पर एक महिला उबर ईट्स में ड्राइवर की नौकरी करती थी। कुछ दिनों पहले उसकी किस्मत बदली और वो अचानक से करोड़पति बन गई। साथ ही अब उसने ड्राइवर की नौकरी छोड़ने का मन बना लिया है।

मॉल से खरीदी लॉटरी

मॉल से खरीदी लॉटरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के मैरीलैंड में आमदिनों नाम की महिला उबर ईट्स में ड्राइवर का काम करती थी। एक दिन काम के सिलसिले में वो क्विक सेस मार्ट में गई। तभी वहां पर उसने कुछ लॉटरी टिकट बिकते हुए देखे। कुछ देर सोचने के बाद महिला ने उसे खरीदने का फैसला किया। इसके बाद घर आकर मैरीलैंड लॉटरी ऐप का इस्तेमाल कर उसने अधिकतम पुरस्कारों की श्रेणी में स्क्रैच-ऑफ की सूची निकाली और एक से 10 डॉलर का कैश गेम चुना। उस दौरान उसे अंदाजा भी नहीं था कि अब उसकी किस्मत पलटने वाली है।

मैसेज देख उड़े होश

मैसेज देख उड़े होश

कुछ दिनों पहले आमदिनों काम पर गई हुई थीं। तभी उनके फोन पर मैसेज आया, जब उन्होंने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। जो लॉटरी काम के दौरान उन्होंने खरीदी थी, उस पर 250,000 डॉलर का जैकपॉट था। भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 1.87 करोड़ रुपये से ज्यादा की होगी। इसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तुरंत उन्होंने फोन करके अपने घर वालों को ये खुशखबरी दी। आमदिनों के मुताबिक उनकी उम्र 47 साल हो गई है, ऐसे में वो अब नौकरी नहीं करना चाहती हैं। ये जैकपॉट उनकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आया है।

5 बच्चों की हैं मां

5 बच्चों की हैं मां

वहीं मीडिया से बात करते हुए आमदिनों ने बताया कि उनके पांच बच्चे थे, जिस वजह से उन्हें घर का खर्च चलाने में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही थी। वो लॉटरी काफी दिनों से खरीद रहीं, लेकिन ज्यादातर बार उनके हाथ छोटी ही राशि लगी। इस बार उनकी किस्मत ने साथ दिया और वो करोड़पति बन गईं। अब इनाम के पैसे से वो अपने बिल और उधार चुकाएंगी। इसके बाद वो घर का डाउन पेमेंट देंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन पैसों से उनके बच्चों की जिंदगी बेहतर हो जाएगी।

UAE से भी ऐसा मामला

UAE से भी ऐसा मामला

हाल ही में ऐसा मामला यूएई से भी सामने आया, जहां एक भारतीय ने 1 मिलियन डॉलर की राशि जीती है, जिनका नाम गणेश शिंदे है। शिंदे एक शिपिंग कंपनी में काम करते हैं। कुछ दिनों पहले दुबई जाते वक्त उन्होंने रास्ते में लॉटरी टिकट खरीदा था। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि वो करोड़पति बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+