Maryam Nawaz का शौकीन अंदाज! सवा लाख की जूती- लाखों का पर्स, फिर क्यों उधार के 16 करोड़ की ट्रिप?
Maryam Nawaz: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज अपने काम के लिए कम और अपने स्टाइलिश एथनिक लुक, विदेश यात्रा और महंगी चीजों के शौक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मरियम नवाज 39 लोगों के दल के साथ थाईलैंड और जापान की यात्रा पर गईं थीं। इस यात्रा को बताया तो आधिकारिक गया लेकिन इसमें नेताओं से ज्यादा मरियम के घर के सदस्य, बच्चे और नौकर थे।
जब मरियम नवाज थाईलैंड के बैंकॉक एयरपोर्ट पर लैंड हुईं हुईं तो उनका एक वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। तो पाकिस्तान के लोगों की नजर उनके महंगे पर्स और चमचमाती जूतियों पर पड़ी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मरियम की लानत-मलानत शुरू हो गई।

कितने का पर्स-कितने की जूती?
मरियम नवाज के हाथ में जो पर्स है वह लोरो पियाना ब्रांड का है। जिसकी कीमत 3400 यूरो (11,22,857 पाकिस्तानी रुपए) बताई जा रही है। जो मरियम की सालाना कमाई का तकरीबन आधा है। पाकिस्तान में मुख्यमंत्री की तन्ख्वाह का आधिकारिक आंकड़ा तो नहीं है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक वहां पर सीएम को 24 लाख रुपए सालाना मिलते हैं।
सवा लाख की जूती
वहीं जब वनइंडिया ने मरियम नवाज की जूतियों के बारे में पता करने कोशिश की तो भी जबरदस्त महंगी निकली। मरियम डोल्चे एंड गब्बाना (D&G) ब्रांड की जूतियां पहने हैं जिनकी कीमत 1639 अरब अमीरात दीरम है। अगर इसे पाकिस्तानी रुपए में कनवर्ट करें तो इस हिसाब से मरियम 1,25,784 पाकिस्तानी रुपए की जूतियां पहने हुए हैं। जो इनकी एक महीने की सैलरी के आधे से भी ज्यादा है। मरियम जिस थाईलैंड और जापान के दौरे पर गईं हैं, उसके लिए पंजाब सरकार ने बैंक से 16 करोड़ का लोन लिया है।
पाक नेता और फौज के मजे
पाकिस्तान में नेता और आर्मी के घर, रहन-सहन और बाकी मौज में कोई कसर नहीं रहती। पाकिस्तानी सरकार खुद भी समय दर समय लोन के लिए कटोरा लिए घूमती है। जनता भुखमरी और कंगाली से जूझ रही है। ऐसे में नेताओं के जलवे के कारण जनता और ज्यादा परेशानी उठाती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications