26 साल की शादीशुदा टीचर 14 साल के छात्र से करती थी 'गंदा काम', पीने को देती थी ड्रग्स
नई दिल्ली। कहते हैं गुरू और शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पावन होता है लेकिन फ्लोरीडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोंचने पर मजबूर कर दिया है। यहां शादीशुदा विज्ञान की टीचर को 14 साल के एक छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक टीचर का नाम स्टेफिन पीटरसन (26) है और बुधवार को उसे न्यू समयरना से गिरफ्तार किया गया। पीडि़त छात्र की शिकायत के बाद उसके परिजनों ने स्टेफिन की शिकायत की थी। विस्तार से जानिए पूरा मामला

किसी बहाने से छात्र को ले जाती थी टीचर और एकांत में
जानकारी के मुताबिक पीटरसन का शादी के बाद का नाम फेरी है। वो अकसर पीडि़त छात्र को उसके घर से रात करीब 11 बजे ले जाती थी और एकांत में घंटों उसके साथ रहती थी। इतना ही नहीं वो छात्र को अपनी न्यूड तस्वीरें भी भेजती थी। उसने नाबालिग को ड्रग्स भी पिलाए थे।

इस रिलेशनशिप से सदमे में चल गया पीडि़त छात्र
वेबसाइट के मुताबिक टीचर की इस हरकत और यौन शोषण के चलते छात्र सदमे में चला गया। पुलिस के मुताबिक पीटरसन को जेल भेज दिया गया है। उसपर कई धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए हैं। स्थानीय पुलिस ने फेसबुक पर इस संबंध में जानकरी दी।

नौकरी से निकाल दी गई टीचर
करतूत सामने आने के बाद टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है। छात्र ने बताया कि पीटरसन उसे अकसर कहा करती थी कि वो इस अवैध संबंधों के बारे में किसी को भी न बताए। पीटरसन का पति फायर फाइटर है और दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications