28 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में होगा मार्क का टाउनहॉल सेशन
कैलिफोर्निया। 28 अक्टूबर को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग दिल्ली में होंगे। अपने फेसबुक पेज पर मार्क की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक मार्क यहां पर टाउनहॉल की तर्ज पर एक क्यूएंडए सेशन ऑर्गनाइज करेंगे। मार्क भारतीयों से जुड़ने के लिए आईआईटी-दिल्ली में इस खास सत्र के लिए मौजूद रहेंगे।
मार्क ने भारतीयों को सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय और जुड़ाव वाला समुदाय बताया है। जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि भारत में 13 करोड़ से ज्यादा लोग फेसबुक इस्तेमाल करते हैं। मैं, हमारे सबसे सक्रिय और जुड़ाव वाले समुदायों में से एक को सीधे सुनने की उम्मीद कर रहा हूं।
जुकरबर्ग के मुताबिक अगर यूजर पास कोई सवाल है तो वही कमेंट बॉक्स में पोस्ट कर दें। एक सवाल के लिए वोट करिए। मैं फेसबुक के सवालों के साथ ही आईआईटी दिल्ली में लाइव ऑडियंस के सवालों का जवाब दूंगा।
टाउनहॉल क्यूएंडए सेशन एक अनौपचारिक बैठक होती है जिसमें लोग सार्वजनिक शख्सियत या उससे जुड़ी चीजों के बारे में अपनी राय रखते हैं या सवाल पूछते हैं। पिछले महीने पालो अल्टो में जुकरबर्ग ने इस सेशन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी।
उस दौरान जुकरबर्ग ने कहा था कि निजी तौर पर यहां हमारी कंपनी के इतिहास के लिए भी भारत बहुत महत्वपूर्ण है। यह ऐसी कहानी है जिसे मैंने सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा और कुछ ही लोगों को पता है।













Click it and Unblock the Notifications