पीएम मोदी से मिलने के बाद जुकेरबर्ग को मिलीं सैनीटाइजर्स की बोतलें
कैलिफोर्निया। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करने के बाद फेसबुक फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग को एक नहीं दो नहीं बल्कि 250 बोतलें मिली हैं हैंड सैनीटाइजर कीं। यह सैनीटाइजर जुकेरबर्ग को पीएम मोदी के विरोधियों की ओर से भेजा गया है।

एक्टिविस्ट ग्रुप अलायंस फॉर जस्टिस एंड एकाउंटबिलिटी की ओर से जुकेरबर्ग को सलाह दी गई है कि उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाया है तो उन्हें भी अब अपना हाथ साफ कर लेना चाहिए। इस ग्रुप की ओर से एक वेबसाइट भी लांच की गई है जिसका नाम, 'जक वॉश योर हैंड्स।'
इस एक्टविस्ट ग्रुप का आरोप है कि मोदी, वर्ष 2002 के गोधरा दंगों को रोकने में नाकाम रहे थे और इस तरह से वह दंगों पीड़ितों की मौत के जिम्मेदार हैं। ग्रुप के मुताबिक गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति से हाथ मिलाकर अब जुकरबर्ग को अपने हाथ साफ़ करने चाहिए।
सैनेटाइजर की हर बोतल पर गुजरात दंगों के एक-एक पीड़ित का नाम लिखा है। इस खबर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है और साथ ही साथ पाकिस्तान में भी इसका जिक्र हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications