Meta Layoffs: बुरी खबर! फेसबुक में आज से शुरू होगी छंटनी, हजारों लोगों की जाएगी नौकरी

जुकरबर्ग ने मंगलवार को कंपनी के सैकड़ों अधिकारियों के साथ बातचीत की और कहा कि बुधवार सुबह से कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो जाएगी।

फेसबुक में कर्मचारियों की छंटनी (Facebook laysoff employees): ट्विटर के बाद फेसबुक से भी कर्मचारियों की छंटनी होगी और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस बात की पुष्टि कर दी है। जुकरबर्ग ने मंगलवार को कंपनी के सैकड़ों अधिकारियों के साथ बातचीत की और कहा कि बुधवार सुबह से कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने सेल्स में गिरावट की बात कहते हुए कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया था, जिसपर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।

Recommended Video

    Facebook Layoff: फेसबुक ने 11000 वर्कर्स क्यों निकाले | Facebook Cost Cutting | वनइंडिया हिंदी *News
    सितंबर में कर्मचारियों को दी थी छंटनी की जानकारी

    सितंबर में कर्मचारियों को दी थी छंटनी की जानकारी

    इससे पहले सितंबर में मार्क जुकरबर्ग ने मेटा के कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी अब खर्च में कटौती और टीम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप में नई भर्तियों को भी फ्रीज कर दिया गया था। मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि 2023 में हमारे पास 2022 की तुलना में कर्मचारियों की संख्या कम होगी।

    9 नवंबर से मिलने शुरू होंगे छंटनी के नोटिफिकेशन

    9 नवंबर से मिलने शुरू होंगे छंटनी के नोटिफिकेशन

    कंपनी के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि 8 नवंबर को मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी की तैयारी करने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कहा कि 9 नवंबर से उन कर्मचारियों को नोटिफिकेशन मिलने शुरू हो जाएंगे, जिन्हें हटाया जा रहा है। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया कि अधिकारियों की मीटिंग के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने बिजनेस में 'गलत कदम' की जिम्मेदारी स्वीकार की।

    कंपनी से होगी 10 फीसदी लोगों की कटौती

    कंपनी से होगी 10 फीसदी लोगों की कटौती

    कंपनी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 30 सितंबर तक 87 हजार से ज्यादा कर्मचारियों वाली मेटा में करीब 10 फीसदी लोगों की कटौती की जाएगी। 2004 में फेसबुक की स्थापना के बाद ये पहली बजट कटौती है, जिसके लिए डिजिटल विज्ञापनों के राजस्व में आई कमी और आर्थिक मंदी को वजह बताया जा रहा है। पिछले हफ्ते ही ट्विटर में हुई 50 फीसदी छंटनी के बाद, फेसबुक से नौकरियां जाने की खबर एक बड़ा झटका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+