Maria Corina Machado Love Story: नोबेल पुरस्कार Trump से झटकने वालीं मारिया ने कितनी शादियां की? कितने बच्चे?
Maria Corina Machado Love Story: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने 10 अक्टूबर 2025 को उनके लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए अथक संघर्ष को सम्मानित किया।
58 साल की मारिया ने डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया। लेकिन उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। जेहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि तीन शादियां करने वाले डोनाल्ड ट्रंप के हाथ से ऑवर्ड झटकने वालीं मारिया ने कितनी शादी की? कौन है पति? कितने बच्चे हैं? आइए, उनकी लव स्टोरी और परिवार के बारे में विस्तार से जानें...

Who Is Maria Corina Machado: कौन है मारिया कोरिना मचाडो?
वेनेजुएला की राजधानी कैरेकस में मारिया कोरिना मचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को हुआ। चार बहनों में सबसे बड़ी। पिता हेनरिक मचाडो ज़ुलोआगा (इस्पात व्यवसायी), मां कोरिना पैरिसका (मनोवैज्ञानिक)। परिवार का तानाशाहों के खिलाफ इतिहास।

- कितनी पढ़ी-लिखीं हैं (Maria Corina Machado Education)?: एंड्रेस बेलो कैथोलिक यूनिवर्सिटी से औद्योगिक इंजीनियरिंग, IESA से फाइनेंस में मास्टर्स। 2009 में येल वर्ल्ड फेलो।
- Maria Corina Machado Political Career: 2002 में सुमाते की स्थापना, निष्पक्ष चुनावों के लिए संघर्ष। 2011-2014 तक मिरांडा से नेशनल असेंबली सांसद। वेंटे वेनेजुएला पार्टी की नेता। 2012 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा, 2023 में विपक्षी प्राइमरी जीती, लेकिन मादुरो सरकार ने 15 साल के लिए अयोग्य ठहराया। 2024 में सुरक्षा कारणों से छिपने को मजबूर।
- पुरस्कार: 2024 में सखारोव और वाक्लाव हवेल मानवाधिकार पुरस्कार। 2018 में BBC 100 प्रभावशाली महिलाएं। 2025 में टाइम 100।

Maria Corina Machado Love Story Hindi: रिकार्डो सोसा से शादी, तलाक का दर्द
मारिया कोरिना मचाडो की शादी 1990 में रिकार्डो सोसा ब्रांगर (Ricardo Sosa Branger) से हुई। रिकार्डो, कैरेकस के एक जाने-माने बिजनेसमैन, 1980 के दशक में सामाजिक और कारोबारी हलकों में मारिया से मिले। उनकी शादी 11 साल तक चली, लेकिन 2001 में दोनों अलग हो गए। तलाक की वजहें निजी रहीं, और मारिया ने इस पर कभी सार्वजनिक बयान नहीं दिया। तलाक के बाद मारिया ने बच्चों और राजनीति पर फोकस किया।

Maria Corina Machado Kids: कितने बच्चों की मां हैं मारिया?
मारिया और रिकार्डो के तीन बच्चे हैं:-
- रिकार्डो हेनरिक सोसा मचाडो (Ricardo Henrique Sosa Machado): बड़ा बेटा, कराकास में बिजनेस में सक्रिय।
- हेनरिक जूलियो सोसा मचाडो (Henrique Julio Sosa Machado): मंझला बेटा, विदेश में पढ़ाई।
- आना कोरिना सोसा मचाडो (Ana Corina Sosa Machado): बेटी, सामाजिक कार्यों में रुचि।
मारिया ने बच्चों को सुर्खियों से दूर रखा। 2024 में वॉल स्ट्रीट जर्नल में लिखा: 'मेरे बच्चे और वेनेजुएला मेरी जंग की वजह हैं।'

नोबेल की रेस: ट्रंप को पछाड़ा
2025 नोबेल शांति पुरस्कार में मारिया ने डोनाल्ड ट्रंप (78) को हराया। ट्रंप, जो 20 जनवरी 2025 को 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति बने, ने तीन शादियां (इवाना, मार्ला मेपल्स, मेलानिया) और पांच बच्चे (डोनाल्ड जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी, बैरन) हैं।
साहस और परिवार की प्रेरणा
मारिया कोरिना मचाडो की लव स्टोरी उतनी ही प्रेरक है, जितना उनका लोकतंत्र का संघर्ष। तलाक के बाद तीन बच्चों की मां बनकर उन्होंने वेनेजुएला की आवाज बुलंद की। क्या वह मादुरो शासन को हटा पाएंगी? अपडेट्स के लिए बने रहें। अपनी राय कमेंट्स में...
ये भी पढ़ें- Nobel Peace Prize: कौन हैं Maria Corina Machado और किस लिए उन्हें मिला Nobel पुरस्कार?












Click it and Unblock the Notifications