Marco Rubio Delhi: भारतीय पर नस्लीय टिप्पणी, वीजा से होर्मुज तक! पत्रकारों के चुभते सवाल पर क्या बोले रुबियो?

Marco Rubio Delhi Press Conference: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। अमेरिका-ईरान तनाव, होर्मुज स्ट्रेट, इमिग्रेशन और भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों जैसे सवालों पर रूबियो का अंदाज काफी अलग और हल्का-फुल्का नजर आया। सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को "अच्छी खबर" मिल सकती है।

माना जा रहा है कि United States और Iran के बीच शांति समझौते को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। वहीं भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी के सवाल पर रूबियो ने कहा, "हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं," जिसके बाद उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Marco Rubio Delhi Press Conference

भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी के सवाल पर जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक भारतीय पत्रकार ने अमेरिका में भारतीयों पर हुई नस्लीय टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछा। पहले रूबियो थोड़ा रुके और पूछा कि आखिर किसने ऐसा कहा। पत्रकार ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "आप जानते हैं किसने।" इसके बाद रूबियो ने हल्के अंदाज में कहा, "हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं।" उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा दिए। सोशल मीडिया पर अब यही क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग अलग-अलग तरह से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: America First Visa Scheduling Tool क्या है? अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारतीय को दिया 'रिटर्न गिफ्ट'

इमिग्रेशन और भारत-अमेरिका रिश्तों पर क्या बोले?

रूबियो ने इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कानून किसी एक देश, खासकर भारत, को टारगेट करके नहीं बनाए गए हैं। उनके मुताबिक अमेरिका में दुनिया भर से आए करोड़ों लोग रहते हैं और नीतियां सभी को ध्यान में रखकर बनती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं। रक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और ऊर्जा जैसे कई सेक्टर में दोनों देश मिलकर तेजी से काम कर रहे हैं।

होर्मुज को लेकर क्या चल रही है बातचीत?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में Marco Rubio ने साफ कहा कि अमेरिका की सबसे बड़ी चिंता स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर है। यही रास्ता दुनिया भर में तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है। अमेरिका चाहता है कि यहां जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के फिर से सामान्य हो जाए। दूसरी तरफ Iran अपने कंट्रोल को कमजोर करने के पक्ष में नहीं दिख रहा। ऐसे में दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और इसी वजह से दुनिया की नजर इस संभावित डील पर बनी हुई है।

ये भी पढे़ं: भारत से भिड़ना ठीक नहीं, Trump को हुआ गलती का एहसास, सीक्रेट मिशन के साथ रुबियो को Delhi भेजा?

"अच्छी खबर" वाले बयान से बढ़ी हलचल

रूबियो के "अच्छी खबर" वाले बयान ने पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की चर्चा बदल दी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों में दुनिया को पॉजिटिव खबर मिल सकती है। इसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि United States और ईरान के बीच किसी बड़े समझौते की तैयारी चल रही है। वहीं Donald Trump ने भी दावा किया कि डील लगभग तय हो चुकी है। हालांकि ईरान लगातार अमेरिकी दावों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बातें बता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+