फिलीपींस के व्यस्त बाजार में हुआ बड़ा धमाका, 10 की मौत

दवाओ, फिलीपींंस। फिलीपींस के दवाओ शहर के व्यस्त बाजार में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 10 लोगों के मरने और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

भीड़े भरे बाजार में हुआ है धमाका

दक्षिणी फिलीपींस के दवाओ शहर में मार्को पोलो होटल पास भीड़ भरे बाजार में यह धमाका हुआ। यह धमाका रात में लगभग 10.20 मिनट पर हुआ जब बाजार में काफी लोग मौजूद थे। धमाके के बाद इलाके में धुआं भर गया।

मौके पर पहुंची स्वात की टीम

धमाके की खबर मिलते ही फिलीपींस की स्पेशल एक्शन फोर्स स्वात की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को शक है कि इस धमाके में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानि आईईडी का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है।

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का होमटाउन है दवाओ

फिलीपींस का दवाओ शहर हाल ही में चुने गए राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का होमटाउन है, जहां यह धमाका हुआ है। उनके बेटे और दवाओ शहर के वाइस मेयर पाउलो दुर्तेते ने कहा कि वह सुरक्षित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+