अमेरिका में फ्लाइट के भीतर यात्री ने आपात दरवाजा खोलने की कोशिश की, फ्लाइट अटेंडेंट पर किया हमला
अमेरिका में विमान के भीतर यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट पर किया हमला, आपात दरवाजे को खोलने की की कोशिश, विमान के लैंड होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेरिका में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने युनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट के आपात दरवाजे को खोलने की कोशिश की, यही नहीं इसके बाद उसने फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर चाकू से हमला भी किया। यह घटना लॉस एंजलिस से बॉस्टन के बीच फ्लाइट में हुआ है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से जानकारी दी गई है कि लियोमिंस्टर से एक व्यक्ति को फ्लाइट के भीतर आपात दरवाजे को खोलने और फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी व्यक्ति का नाम फ्रांसिस्को सेवेरो टोरेस है। उसपर फ्लाइट की उड़ान में बाधा डालने और फ्लाइट के क्रू के सदस्यों और अटेंडेंट्स पर खतरनाक हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। टोरेस को रविवार की शाम को बोस्टन लोगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां इस मामले की सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है।
टोरेस लॉस एंजिलिस से बोस्टन की फ्लाइट में सवार हुआ। लैंडिंग के तकरीबन 45 मिनट पहले फ्लाइट क्रू को कॉकपिट में एक अलार्म प्राप्त हुआ कि स्टारबोर्ड साइट डोर जोकि फर्स्ट क्लास और कोच सेक्शन के बीच में है वह अनलॉक हुआ है। जांच के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने देखा कि दरवाजे का लॉकिंग हैंडल हटा दिया गया है। इसकी जानकारी फ्लाइट अटेंडेंट ने फ्लाइट क्रू को दी। फ्लाइट अटेंडेंट ने इस बात की भी जानकारी दी कि एक यात्री जिसका नाम टोर्स है वह इस दरवाजे के करीब थे और उन्होंने ही इसे खोलने की कोशिश की है।
इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने टोरेस से इसको लेकर बात की। बयान के अनुसार टोरेस ने पूछा कि क्या यहां कैमरा है जिसमे दिख रहा है कि मैंने ऐसा किया। फ्लाइट अटेंडेंट ने कोर्ट में कहा है कि उसे टोरेस से फ्लाइट में खतरा महसूस हुआ और कैप्टन को जल्द से जल्द फ्लाइट को लैंड करने की जरूरत पड़ी। इस दौरान टोरेस ने टूटे हुए चम्मच से हमला करने की कोशिश की, फ्लाइट अटेंडेंट के गले पर इससे हमला किया।
इसके बाद विमान में बैठे यात्रियों ने स्थिति को संभाला। इसके बाद टोरेस को बॉस्टन में फ्लाइट लैंड करने के बाद हिरासत में ले लिया गया। आरोप है कि विमान में जो यात्री थे उन्होंने बताया कि टोरेस ने सह यात्री से आपात दरवाजे के हैंडल के बारे में पूछा था। जब विमान के भीतर फ्लाइट अटेंडेंट जरूरी निर्देश दे रहे थे तो इस दौरान उसने आपात दरवाजे के बारे में पूछा था। बता दें कि इस मामले में टोरेस को 5 साल की सजा और 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications