जहाज में किस करने पर भारतीय को आठ माह की कैद
वाशिंगटन। विमान में यात्रा के दौरान के दौरान एक महिला को किस करने की वजह से एक भारतीय को 8 माह की सजा सुनाई गयी है। दरअसल मार्च माह में ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे विमान में एक 62 वर्षीय भारतीय पुरुष ने एक सोती हुई महिला को आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया जिसकी वजह से उन्हें अमेरिका में 8 महा की सजा सुनाई गयी है।

आरोपी व्यक्ति का नाम देवेंद्र सिंह लुइसियाना के रहने वाले हैं जिन्हें नेवार्क के जिला जज आर चेसलर ने आठ महीने की सजा सुनाई है। देवेंद्र को आपत्तिजनक तरीके से महिला से यौन संपर्क करने का दोषी पाया गया है। जिसके चलते जज देवेंद्र को यौन अपराधी के रूप में पंजीकृत करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि देवेंद्र को रिहाई के दो साल बाद भी परिवीक्षा पर रखा जाए।
कोर्ट के आदेश के अनुसार जब देवेंद्र ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे यूनाइटेड एयरलाइन्स के विमान में सवार थे उनके बगल में एक महिला बैठी थीं। विमान के उड़ान भरते समय महिला को नींद आ गयी और वो सो गयी। लेकिन जब महिला की आंख खुली तो देवेंद्र उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था। जिसके बाद महिला ने देवेंद्र को धक्का देकर धकेल दिया। तुरंत ही इस घटना की जानकारी महिला ने चालक सदस्य को दिया और विमान से उतरते ही पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications