लाइव रिपोर्टिंग के दौरान इस शख्स ने महिला पत्रकार को किया किस, VIDEO वायरल

फुटबॉल पसंदीदा देशों में तो हाल ऐसा है कि लोग सड़कों पर उतर कर फीफा का जश्न मना रहे हैं, लेकिन इस जश्न में कुछ लोग अपनी मर्यादाएं भूल गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक फैन ने महिला जर्नलिस्ट से बदतमीजी की।

मॉस्को। पूरी दुनिया में इस वक्त फीफा वर्ल्ड कप का खुमार देखने को मिल रहा है। फुटबॉल पसंदीदा देशों में तो हाल ऐसा है कि लोग सड़कों पर उतर कर फीफा का जश्न मना रहे हैं, लेकिन इस जश्न में कुछ लोग अपनी मर्यादाएं भूल गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक फैन ने महिला जर्नलिस्ट से बदतमीजी की। फैन लाइव रिपोर्टिंग कर रही जर्नलिस्ट के पास आया और उसे जबरदस्ती किस कर के चला गया।

Viral

पूरी दुनिया में फीफा सीजन का खुमार देखने को मिल रहा है। इस साल रूस फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। जाहिर है दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग रूस में फुटबॉल का मजा लेने पहुंचे हैं, लेकिन इस भीड़ में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी मर्यादा ही घर भूल आए हैं। रूस के सरांस्क शहर में एक जर्नलिस्ट को सरेआम जबरदस्ती किस कर लिया गया।

Julieth Gonzalez Theran नाम की जर्नलिस्ट जर्मन ब्रॉडकास्टर Deutsche Welle के लिए लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, जब एक शख्स आकर उन्हें किस कर लेता है। Julieth कैमरे पर वर्ल्ड के खुमार के बारे में बता रही होती हैं कि एक शख्स पास से गुजरता है और उन्हें खींचकर किस कर लेता है। शख्स की इस हरकत से नाराज Julieth ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। Julieth ने लिखा, 'इज्जत करें! हम ये डिजर्व नहीं करते। हम समान रूप से मूल्यवान और प्रोफेशनल हैं। मुझे भी फुटबॉल की खुशी है, लेकिन हमें स्नेह और उत्पीड़न की सीमाओं की पहचान करनी चाहिए।'

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला जर्नलिस्ट को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा हो। इससे पहले ब्राजील की रिपोर्टर Bruna Dealtry को भी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक शख्स ने किस कर लिया था। भारत में भी नए साल की पार्टियों के दौरान भीड़ अक्सर अपनी मर्यादाएं भूल जाती है।

ये भी पढ़ें: कचरा फेंकने के लिए जिस लड़के को अनुष्का ने लगाई थी फटकार, वो शाहरुख संग कर चुका है फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+