सियालकोट में श्रीलंकाई नागरिक को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ गए थे मलिक अदनान, इमरान ख़ान ने तमग़ा-ए-शुजात देने का किया एलान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सियालकोट के उस फ़ैक्ट्री कर्मचारी को तमग़ा-ए-शुजात सम्मान देने का एलान किया है जिसने शुक्रवार को श्रीलंकाई नागरिक प्रियांथा दियावदाना को गुस्साई भीड़ से बचाने की को कोशिश की थी.
हालांकि उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद उग्र भीड़ प्रियांथा को खींच कर ले गई और उन्हें पीट-पीट कर मार डाला, इसके बाद उनके शव को आग लगा दी.
रविवार को प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने मलिक अदनान नाम के इस शख़्स को पाकिस्तान का चौथा सबसे बड़ा बहादुरी पुरस्कार देने का एलान किया.
मलिक अदनान ने एक स्थानीय न्यूज़ चैनल से कहा कि वह मानवता को बचाने की कोशिश कर रहे थे.
राजको इंडस्ट्रीज़ में प्रोडक्शन मैनेजर मलिक अदनान का प्रियंथा दियावदाना को बचाने की कोशिश का एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया.
इस वीडियों में भीड़ फ़ैक्ट्री के मैनेजर प्रियांथा पर टूट पड़ी है, लेकिन लाल स्वेटर पहना अकेला एक शख़्स उन्हें बचाने की कोशिश करता नज़र आ रहा है.
- इमरान ख़ान ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से बात कर दुख और शर्मिंदगी का किया इज़हार
- 'मेरे पति बेगुनाह थे, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हमें इंसाफ़ दें’
वीडियो में अदनान भीड़ से विनती करते हुए दिख रहे हैं और प्रियांथा को हमलों से अपने सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से से बचा रहे हैं, श्रीलंकाई नागरिक अदनान के पैरों से चिपके हुए हैं और भीड़ से बचने की कोशिश कर रहे हैं.
वीडियों में थोड़ी देर बाद अदनान प्रियांथा के ऊपर पूरी तरह झुक कर उन्हें कवर देने की कोशिश करते हैं, लेकिन भीड़ श्रीलंकाई नागरिक को छत से नीचे फेंकने के लिए अदनान से छीनने की कोशिश करती है. वीडियो में भीड़ को ये कहते हुए सुना जाता है कि "वह (प्रियांथा) आज नहीं बचेगा."
इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है जिसे फैक्ट्री के अंदर रिकॉर्ड किया गया है, वीडियो में अदनान फैक्ट्री के कर्मचारियों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं. ये वीडियो गुस्साई भीड़ के छत पर पहुंचने से पहले रिकॉर्ड किया गया.
सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स का दावा है कि अदनान ने भीड़ को लगभग 45 मिनट तक रोके रखा.
- श्रीलंका के प्रधानमंत्री बोले- यह दिल दहलाने वाला, इमरान ख़ान से की अपील
- ईशनिंदाः इमरान ख़ान बोले- पाकिस्तान के लिए शर्मनाक़ दिन, किसी को बख़्शा नहीं जाएगा
इमरान ख़ान ने किया सलाम
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने रविवार को अदनान के "नैतिक साहस और बहादुरी" को सलाम किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन दांव पर लगा कर प्रियांथा को बचाने की कोशिश की.
प्रधानमंत्री ने मलिक अदनान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े बहादुरी पुरस्कार तमग़ा-ए-शुजात की घोषणा की.
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "देश की ओर से मैं मलिक अदनान के नैतिक साहस और बहादुरी को सलाम करना चाहता हूं, जिन्होंने सियालकोट में गुस्साई भीड़ से प्रियांथा दियावदाना को बचाने की पूरी कोशिश की, उन्होंने पीड़ित को बचाने के लिए शारीरिक रूप से अपनी जान को ख़तरे में डाला. हम उन्हें तमग़ा-ए-शुजात पुरस्कार देंगे."
https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1467484145530011648
सियालकोट पुलिस के एक प्रवक्ता ने भी मलिक अदनान की बहादुरी की प्रशंसा की और कहा कि वह जांच में सहायता कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षा दी जा रही है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इससे पहले इस घटना को पाकिस्तान के लिए एक शर्मनाक दिन बताते हुए कहा था कि वो इसकी जांच को ख़ुद देख रहे हैं और दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होगी.
इमरान ख़ान ने ट्विटर पर लिखा, "सियालकोट की फ़ैक्ट्री में हुआ हमला और श्रीलंकाई मैनेजर को ज़िंदा जला दिया जाना पाकिस्तान के लिए एक शर्मनाक दिन है. मैं ख़ुद इसकी जांच को देख रहा हूं. जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन्हें सज़ा दी जाएगी. गिरफ़्तारियां की जा रही हैं."
मानवता के लिए प्रियांथा की ढाल बने
श्रीलंकाई नागरिक प्रियांथा दियावदाना साल 2012 से सियालकोट कारखाने में निर्यात प्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे.
पंजाब पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब अनुशासन के सख्त फैक्ट्री प्रबंधक प्रियांथा ने फ़ैक्ट्री से कुछ धार्मिक स्टिकर हटाने की मांग की जिससे कर्मचारी नाराज़ हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब भीड़ भड़क गई तो श्रीलंकाई मैनेजर को फैक्ट्री के अंदर प्रताड़ित किया गया. प्रोडक्शन मैनेजर मलिक अदनान समेत कुछ लोगों ने गुस्साए लोगों को मनाने की कोशिश की ताकि किसी तरह इस मसले को सुलझाया जा सके.
- श्रीलंकाई नागरिक की हत्या पर पाकिस्तानी पूछ रहे- हम क्या बन गए हैं?
- ईशनिंदाः इमरान ख़ान बोले- पाकिस्तान के लिए शर्मनाक़ दिन, किसी को बख़्शा नहीं जाएगा
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए, मलिक अदनान ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए इमरान खान के आभारी हैं.
उन्होंने कहा कि वह मानवता की ख़ातिर अपने सहयोगी को बचाना चाहते थे और इसीलिए जब भीड़ उन्हें मारने आई तो श्रीलंकाई नागरिक के सामने दीवार बन कर खड़े हो गए. लेकिन उन्हें बचा नहीं सके.
मलिक अदनान ने कहा कि घटना के दौरान वह भी घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि ''प्रियांथा अपने काम को लेकर ईमानदार और सख्त थे.''
'' जब मैंने शोर सुना, देखा कि चालीस-पचास लोग प्रियंथा की ओर आ रहे थे. मैं छत की सीढ़ियों की ओर दौड़ा, जब छत पह पहुंचा तो देख कि मेरे आने से पहले ही प्रियंथा के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications