मालदीव के बड़बोले मंत्री पर भड़का बॉलीवुड, अक्षय कुमार के बाद सलमान खान ने भी लगाई क्लास, बहिष्कार शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समुद्र तट से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए विदेश की बजाय देश में ही घूमने की अपील की थी। उनके इस अपील से मालदीव वासियों का गुस्सा भड़क गया।

मालदीव के कई अफसर, मंत्री और दूसरे लोगों ने पीएम मोदी को निशाने पर ले लिया और उन पर भद्दे कमेंट किए। मालदीव के नेताओं की भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

Indian celebrities boycott Maldives

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और एक्टर जॉन अब्राहम ने भारत के लोगों से कहा कि मालदीव में छुट्टियां बिताने की जगह भारतीय लोकेशन लक्षद्वीप या सिंधूदुर्ग की प्लानिंग करें।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मालदीव को ताना मारते हुए भारत के टूरिज्म को सपोर्ट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।

इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स पर लिखा, "मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियाँ की गईं। आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी अकारण नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए?

अक्षय कुमार ने आगे कहा, मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों का अन्वेषण करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।"

maldives

बता दें कि मालदीव की युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला उपमंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने के बाद अपमानजनक टिप्पणी की थी। मरियम ने नरेंद्र मोदी के लिए 'जोकर' और 'इजराइल की कठपुतली' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

Modi Lakshwadeep

हालांकि वायरल होने बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया। वह अपने कई सोशल मीडिया इंटरैक्शन में पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर चुकी हैं। मंत्री शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+