Malaysia: मलेशिया में हवा में करतब दिखाते टकराए नेवी के दो हेलीकॉप्टर, 10 लोगों की मौत, देखिए वीडियो
Malaysia Navy helicopters collide: मलेशिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है और रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड के लिए सैन्य रिहर्सल के दौरान हवा में नौसेना के दो हेलीकॉप्टरों के टकराने से चालक दल के दस सदस्यों की मौत हो गई है।
स्थानीय मीडिया में प्रकाशित वीडियो फुटेज से पता चल रहा है, संतुलन खोने के बाद एक हेलीकॉप्टर, दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और फिर दोनों ही हेलीकॉप्टर जमीन पर गिर गये। यह घटना मलेशिया के लुमुट शहर में हुई है, जहां नौसेना का बेस है।

फिलहाल, इस हेलीकॉप्टर हादसे में कितने लोग बचे हैं, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हवा में टकराने के बाद एक हेलीकॉप्टर, रनिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा पास के एक स्विमिंग पूल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टरों में से एक HOM M503-3 था, जिसमें सात लोग सवार थे और हवा में टकराने के बाद ये एक रनिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, अन्य तीन लोगों के साथ उड़ान भर रही फेनेक एम502-6 हेलीकॉप्टर पास के एक स्विमिंग पूल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications