मैक्सिको में 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी का भी अलर्ट जारी

मैक्सिको सिटी, 08 सितंबर। दक्षिणी मैक्सिको में मंगलवार की रात भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि काफी देर तक इमारत को झटके लगतेरहे। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 7.0 से ऊपर तीव्रता के थे। भूकंप के बाद लोगों ने बिल्डिंग के थरथराने के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता शुरुआत में 7 थी जिसका केंद्र 8 किलोमीटर दूर गुरेरो स्टेट के पैब्लो मैडेरो में था। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Recommended Video

      मैक्सिको में 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी का भी अलर्ट जारी
      earthquake

      भूकंप इतनी तेज था कि लोग डर के मारे अपने घर से बाहर सड़क पर आए। रायटर्स की खबर के मुताबिक भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। मैक्सिको सिटी की मेयर क्लॉडिया शिनबॉम ने कहा कि फिलहाल तत्काल रूप से किसी भी गंभीर नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि अचानक से बिजली चली गई और भूकंप के झटकों से डरकर लोग घर से बाहर आ गए।

      बता दें कि मैक्सिको के हिडाल्गो राज्य के तुला शहर में बाढ़ के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। नदी का पानी इतना बढ़ गया है कि आस-पास बाढ़ आ गई है। जिसके बाद इलाके की बिजली और ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप पड़ गई है। यही नहीं एक अस्पताल में 17 मरीजों की जान जाने की भी खबर सामने आई है। वहीं यहां दूसरे अस्पताल में भर्ती 56 लोगों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+