पीएम मोदी बोले, आतंकवाद के राक्षस से लड़ने की जरूरत
नई दिल्ली। इजराइल के दौरे पर गए पीएम मोदी और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहु की मुलाकात के बाद दोनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजराइली पीएम ने कहा- हमें भरोसा है कि हम साथ मिल कर अपने लोगों के अच्छे भविष्य के लिए कई काम कर सकते हैं। हमें इस रास्ते में बहुत सी चुनौतियों का भी सामना करना होगा। सबसे पहले हमें आतंकवाद से लड़ना होगा। हमें एक साथ खड़े होने और काम करने की जरूरत है।

पीएम मोदी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले अपने सत्कार के लिए इजराइली पीएम को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि हमें आतंकवाद के इस राक्षस से लड़ने की जरूरत है। भारत और इजराइल ने साथ मिलकर पिछले कुछ सालों में काफी विकास किया है। भारत एक बहुत ही तेजी से विकास की ओर बढ़ रही अर्थव्यवस्था है और हम देश की तरक्की के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भारतीय यहूदी इस साझा इतिहास का जीवंत उदाहरण हैं। हम अपने संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं जो हमारे आर्थिक परिदृश्य को बदल देगा। हमारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा खतरों का जवाब देने के लिए हम एक मजबूत सुरक्षा साझेदारी करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications