Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लड़के ने 137 किलो की लड़की को मोटी बताकर छोड़ा, अब गर्लफ्रेंड ने कुछ इस अंदाज में लिया बदला

लॉस एंजिल्स की 137 किलो की एक लड़की ने जानिए ब्रेकअप के बाद ब्वॉयफ्रेंड से कैसे लिया बदला।

लॉस एंजिल्स: हर किसी का शरीर अलग अलग तरह का होता है। कोई लंबा होता है तो किसी की कद कम होता है। कुछ लोग पतले होते हैं तो कुछ लोग काफी ज्यादा मोटे होते हैं, लेकिन इस वजह से किसी पर ताने कसना या किसी को मोटा कहना, बिल्कुल गलत है। लॉस एंजिल्स की एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से इस अंदाज में बदला लिया है, कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मोटापे की शिकार महिला का मजाक बनाकर उसके ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ दिया था, जिसके बाद महिला ने अपनी पूरी जिंदगी ही बदल डाली।

मोटापे की वजह से ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ा

मोटापे की वजह से ब्वॉयफ्रेंड ने छोड़ा

महिला के मुताबिक वो पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में थी और उसने इस रिलेशनसशिप में अपना सबकुछ दे दिया था। लेकिन, एक दिन अचानक लड़ने ने उसे मोटा होने की वजह से छोड़ दिया। जो उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। लड़की बताती है कि वो काफी दर्द में थी और अपनी जिंदगी को बदल डालना चाहती थी। लड़की बताती है ब्वॉयफ्रेंड से मिले इस दर्द ने उसे बुरी तरह से तोड़ दिया था और वो किसी भी तरह से इस सदमे से उबरना चाहती थी। लड़की कहती है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को दिखाना चाहती थी कि उसने क्या खोया है और फिर वो घंटो जिम में बिताने लगी। वो अपने फिटनेस पर ध्यान देने लगी। महिला बताती है कि उसने खुद से प्यार किया और अपने आप को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया।

137 किलो था लड़की का वजन

137 किलो था लड़की का वजन

लड़की जोशी के मुताबिक उसका वजह 137 किलो था और उसी वजह से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप किया था। लिहाजा ब्रेकअप के 2 हफ्तों के बाद उसने खुद को बदलना शुरू किया। उसने घंटों पसीना बहाना शुरू किया। लड़की बताती है कि उसने खुद को बदलने के लिए कसम खाई थी। लड़की ने एक पर्सनल ट्रेनर को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए हायर किया और फिर नियमों के मुताबिक जिंदगी जीने लगी। हेल्थी खाना खाने के अलावा वो मोटापा कम करने पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने लगी। लड़की बताती है कि उसने फास्टफूड खाना पूरी तरह से बंद कर दिया।

64 किलो वजन किया कम

64 किलो वजन किया कम

जोशी पूरे दो सालों तक अपने आप को फिट बनाने के लिए मेहनत करती रही और दो सालों बाद जाकर उसकी मेहनत रंग लाई। दो सालों के बाद जोशी का वजन 64 किलो से ज्यादा कम हो गया। 64 किलो वजन कम करने के बाद भी उसने फिटनेस पर ध्यान देना बंद नहीं किया है। वो अपना वजन कम करने के लिए और ज्यादा मेहनत कर रही है। लड़की बताती है कि जब कभी वो कमजोर होती है तो वो अपने आप को और बेहतर बनाने में जुट जाती है। लड़की कहती है कि उन्हें लगता है कि वो सबसे ज्यादा सुंदर खुद हैं और उन्हें किसी के साथ की जरूरत नहीं है। वो बताती हैं कि वो अब काफी बेहतर महसूस करती हैं।

खुद को बदला तो वक्त बदला

खुद को बदला तो वक्त बदला

खुद के बारे में बताते हुए जोशी बताती हैं कि उन्होंने खुद को बदला तो उनका वक्त भी बदल गया है। पहले जब वो काफी मोटी थीं तो उनकी तरफ कोई देखता तक नहीं था मगर अब सबकुछ बदला बदला सा दिखाई दे रहा है। पहले वो दुनिया में पूरी तरह से अकेली थीं और लोग उसके तरफ काफी कठोर दिखाई देते थे लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। 64 किलो वजन कम करने के बाद सिर्फ 70 किलो की हो चुकीं जोशी से अब लोग दोस्ती करना चाहते हैं। दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हैं। अब जोशी पूरे घमंड के साथ कहती हैं कि मैं वो लड़की थी जिसे उसका एक्स नहीं चाहता था लेकिन अब वही लड़की ऐसी बन गई है, जिसे लाख चाह ले, लेकिन उसका एक्स हासिल नहीं कर सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+