अब ग्राहकों को अपने घर बुला सकती हैं सेक्स वर्कर

कोर्ट से फैसले के बाद सेंट्रल लंदन के सोहो में दो सेक्स वर्करों के फ्लैट फिर से खोल दिए गए। गौरतलब है कि सेक्स वर्करों के रिहायशी अपार्टमेंट में ग्राहकों को अटेंड करने पर रोक थी।
कोर्ट ने पुलिस के इन सबूतों को खारिज कर दिया कि ब्रिवर स्ट्रीट इलाके के वॉक अप फ्लैट्स में काम करने वाली महिलाएं पैसों के लिए वैश्वावृत्ति का धंधा चल रहा थी।
पुलिस ने सेक्स वर्कर के फ्लैट्स को क्लोजर नोटिस दिया था। हेमरस्मिथ मजिस्ट्रेट कोर्ट ने क्लोजर आदेशों की पुष्टि की थी। कोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस यह साबित करती है कि पैसों के लिए वैश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है तो छह महीने के लिए परिसरों को बंद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications