भारत का करीबी देश तैयार कर रहा सुपरसोनिक विमान, बिना आवाज किए ध्वनि की रफ्तार को करेगा पार
दुनिया के सभी देश हाईटेक विमान बनाने पर फोकस कर रहे। इस दिशा में भारत के करीबी देश अमेरिका को बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। वो एक ऐसा विमान तैयार कर रहा, जो बिना सोनिक बूम के ध्वनि की दफ्तार से तेज चलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा एक नया सुपरसोनिक जेट बना रही। उम्मीद है कि ये पहली बार सोनिक बूम पैदा किए बिना साउंड बैरियर को तोड़ देगा। इसका नाम एक्स-59 जेट रखा गया है। इसे नासा एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड के साथ मिलकर बना रही।

ये भी माना जा रहा कि ये विमान कॉनकॉर्ड के ज्यादा हाईटेक होगा। कॉनकॉर्ड भी सुपरसोनिक विमान है, जिसको इंग्लैंड और फ्रांस ने मिलकर बनाया था। ये विमान ज्यादा सफल नहीं रहा, जिस वजह से सालों पहले इसके उत्पादन को रोक दिया गया।
मामले में नासा के एक अधिकारी ने कहा कि आधिकारिक तौर पर इस विमान को 'लॉकहीड मार्टिन एक्स-59 क्यूएसएसटी' कहा जाता है। इसका मकसद ही चुपचाप ध्वनि की रफ्तार से तेज गति प्राप्त करना है। इसको लेकर ट्रायल चल रहे, जिससे उम्मीद जताई जा रही कि ये जल्द ही हवा में होगा।
कब से उड़ेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्स-59 को 2024 में कई अमेरिकी शहरों में उड़ाए जाने की योजना है। इसके जरिए ध्वनि तरंगों की तीव्रता और विमान की रफ्तार आदि की टेस्टिंग होगी। इसके अलावा ये भी देखा जाएगा कि सुपरसोनिक उड़ान के दौरान उत्पन्न आवाज के प्रति इंसानों की क्या प्रतिक्रिया होती है?
कितने लोग कर सकेंगे यात्रा?
इस विमान की तस्वीरें देखकर एक्सपर्ट दावा कर रहे कि इसमें सिर्फ दो ही लोग बैठ सकते हैं। हालांकि इसके कॉमर्शियल वर्जन के भी तैयार होने की उम्मीद है।
क्या होता है सोनिक बूम?
ध्वनि की रफ्तार 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है। जब कोई चीज इस रफ्तार को पार करती है, तो उसकी रफ्तार को सुपरसोनिक स्पीड कहा जाता है। वहीं जैसे ही कोई विमान ध्वनि की रफ्तार को पार करता है, तो एक तेज आवाज निकलती है। उसे ही सोनिक बूम कहा जाता है। इस विमान के जरिए इसी आवाज को कम करने की कोशिश की जा रही।












Click it and Unblock the Notifications