VIDEO:'मूर्ख ये तेरी पालतू बिल्‍ली नहीं 'ZOO के पिंजरे में बंद शेर को हाथ से सहलाने लगा शख्‍स, देखें अंजाम

ZOO के पिंजरे में बंद शेर को देखने पहुंचे शख्‍स ने उसे सहलाने लगा। शेर पहले तो शांत रहा लेकिन जैसे ही उसने उसके सिर पर अपनी पालतू कुत्‍ते बिल्‍ली की तरह सहलाने लगा तो शेर को गुस्‍सा आ गया और....

lion

दुनिया का सबसे खतरनाक और खूंखार जानवर जंगल का राजा "शेर" होता है। अगर कोई इसके सामने आए तो ये मिनटों में इंसान को कच्‍चा चबा जाता है। ये ही वजह है कि शेर से सामना होते ही इंसान की घिग्‍घी बंध जाती है। वहीं जब ये शेयर चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद रहता है तो इंसान खुद को सुरक्षित समझकर शेर को छेड़ने से बाज नहीं आता है लेकिन शायद वो ये वो ये भूल जाता है कि शेर हमेशा शेर होता है वो चाहे चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद क्‍यों ना हो। ऐसा ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पिंजरे में बंद शेर को शख्‍स पालतू जानवर जैसे हाथ से सहलाने लगता है और फिर.....(नीचे वीडियो)

चौंकाने वाले क्षण को कैद किया गया है

चौंकाने वाले क्षण को कैद किया गया है

वीडियो में उस चौंकाने वाले क्षण को कैद किया गया है। ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में चिड़ियाघर के एक ग्रुप को एक शेर के पिंजरे के आसपास दिखाया गया है। उन्‍हीं में एक शख्‍स पिंजरे में बंद शेर के साथ ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

शेर ग्रिल के पास बैठकर आराम कर रहा था

शेर ग्रिल के पास बैठकर आराम कर रहा था

पिंजरे में बंद शेर ग्रिल के पास बैठकर आराम कर रहा था उनमें से एक शख्‍स ने शेर के पिंजरे की सलाखों में अपना हाथ घुसा दिया और पिंजरे में बंद शेर को पालतू जानवर जैसे शख्‍स सहलाने लगता है।

शेर शांत रहता है, लेकिन जैसे ही सिर छूता है तभी

शेर शांत रहता है, लेकिन जैसे ही सिर छूता है तभी

थोड़ी देर तक बेफिक्र होकर शेर शांत रहता है और प्रतिक्रिया नहीं करता है। उसे देखकर दूसरा शख्‍स भी उसी पिंजरे में बंद दूसरे शेर को सहलाने लगता है मानो वो शेर नहीं उसका कोई पालतू जानवर हो? शख्‍स शेर के बाल सहलाते हुए जैसे ही शेर के सिर को सहलाता है, तो शेर को गुस्‍सा आ जाता है और उसकी ओर झपटता है और व्‍यक्ति का हाथ का पूरा पंजा अपने मुंह में भर लेता है।

दर्द से कराहते हुए चीखने लगता है शख्‍स

दर्द से कराहते हुए चीखने लगता है शख्‍स

शेर के अटैक करते ही व्‍यक्ति वह दर्द से कराहते हुए चीखने लगता है, हालांकि शेर पूरा हाथ मुंह में भर पाता इससे पहले ही डरा हुआ आदमी तुरंत अपना हाथ पिंजरे से हटा लेता है और शेर के प्रकोप से बच जाता है। गुस्‍से में शेर तेजी से दहाड़ता है और शेर के अटैक से डर का घबराए हुए सारे दर्शक पिंजरे से दूर भाग जाते हैं।

15 सेकंड की ये क्लिप हुई वायरल

15 सेकंड की ये क्लिप हुई वायरल

15 सेकंड की इस क्लिप को वाइस वीडियो नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया था। हालांकि ये वीडियो कहां का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है हालांकि ये वीडियो विदेश का लग रहा है। 26 दिसंबर को ये वीडियो शेयर किया गया है और इस वीडियो को 22,000 से अधिक बार देखा जा चुका है, 521 लाइक्स और कई गुस्सा होते हुए कमेंट कर रहे हैं।

 आदमी को फटकार लगा रहे हैं

आदमी को फटकार लगा रहे हैं

वीडियो को देखकर यूजर्स शेर को परेशान करने के लिए आदमी को फटकार लगा रहे हैं। कुछ ने यह भी कहा कि वह इस सजा का हकदार था। एक यूजर ने कहा कैसे शेर की प्रतिक्रिया लोगों को जंगली जानवरों के बहुत करीब न जाने की याद दिलाती है।

'यह एक घरेलू बिल्ली नहीं है'

'यह एक घरेलू बिल्ली नहीं है'

एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा "लेफ्ट हैंड्स ओवररेटेड हैं। हो सकता है कि शेर को भी यह स्वादिष्ट फाइव-फिंगर स्नैक खिलाएं! शायद," एक अन्य ने लिखी ' मूर्ख ये शेर है यह एक घरेलू बिल्ली नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+