समंदर के भीतर साँस लेती ये मासूम ज़िंदगियाँ...देखकर दिल ख़ुश हो जाएगा

ग्रीन सी टर्टल
Aimee Jan / Ocean Photography Awards
ग्रीन सी टर्टल

साल 2021 के लिए 'ओशन फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर' का पुरस्कार आइमी जान को ग्लास फ़िश से घिरे समुद्र में रहने वाले हरा कछुए (ग्रीन सी टर्टल) की तस्वीर के लिए दिया गया है.

यह तस्वीर उन्होंने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के निंगालू कोरल रीफ़ के पास ली थी.

ओशन फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर का आयोजन ओशनोग्राफ़िक पत्रिका करती है.

इस प्रतियोगिता में समुद्र की गहराई में जीवन की खू़बसरती दिखाने और आज के दौर इनके सामने मौजूद ख़तरों को सामने लाने के लिए ली गई तस्वीरों को अवॉर्ड दिया जाता है.

तस्वीरों में: काबुल में तालिबान-पाकिस्तान के ख़िलाफ़ महिलाओं का मोर्चा

तस्वीरों में: कैसा दिख रहा है मरम्मत के बाद जलियाँवाला बाग़ शहीद स्मारक?

गोता लगाते समुद्री पक्षी
HENLEY SPIERS / Ocean Photography Awards
गोता लगाते समुद्री पक्षी

इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हेनली स्पियर्स को मिला है.

उन्होंने स्कॉटलैंड के शेटलैंड द्वीपों के पास मछली पकड़ने के लिए समंदर में गोता लगाते समुद्री पक्षियों की तस्वीर ली थी.

हॉक्सबिल कछुआ
Matty Smith / Ocean Photography Awards
हॉक्सबिल कछुआ

प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला मैटी स्मिथ को.

उन्होंने एक नन्हे हॉक्सबिल कछुए की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया था.

अंडे से ताज़ा ताज़ा बाहर निकला ये कछुआ पहली बार समुंदर के भीतर जाने की कोशिश कर रहा है.

तालिबान के अंतर्गत कैसी है अफ़ग़ानिस्तान में ज़िंदगी

तस्वीरों में: अमेरिका में कहीं आग तो कहीं बाढ़ की मार

ब्लैकटीप रीफ़ शार्क
Renee Capozzola / Ocean Photography Awards
ब्लैकटीप रीफ़ शार्क

इसके साथ ही इस साल प्रतियोगिता में फ़ीमेल फिफ्टी फैथम अवार्ड की भी नई कैटगरी रखी गई थी.

इस कैटगरी के तहत महिला फ़ोटोग्राफ़रों के काम को सराहना और उन्हें उत्साह देना शामिल है.

ये पुरस्कार लॉस एंजेल्स में रहने वाली रैने कैपोज़ोला को मिला है उनके पोर्टफ़ोलिया के लिए मिला है. रैने एक फ़ोटोग्राफ़र होने के साथ-साथ टीचर भी हैं.

उनके काम में ब्लैकटीप रीफ़ शार्क की एक तस्वीर शामिल है जो शाम के वक्त ढलते सूरज की रोशनी में आराम कर रही है.

यह तस्वीर उन्होंने फ्रांस के पास के द्वीपों पर ली थी.

तस्वीरों में : अफ़ग़ानिस्तान में धमाके के बाद का मंज़र

अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान के काबुल में घुसने के बाद एयरपोर्ट की ये तस्वीरें बता रही हैं अव्यवस्था का आलम

ग्रीन सी टर्टल
Hannah Le Leu / Ocean Photography Awards
ग्रीन सी टर्टल

यंग ओशन फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार इस बार हान्ना ले लियू की एक तस्वीर को दिया गया है.

इस तस्वीर में भूखे पक्षियों से भरे आसमान के ठीक नीचे एक नन्हा ग्रीन सी टर्टल सांस लेने के लिए पानी से सिर बाहर निकाल रहा है.

यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के हेरॉन द्वीप के पास की है.

ये तस्वीरें फिलहाल लंदन के टावर ब्रिज के नज़दीक प्रदर्शनी में रखी गई हैं, जो 17 अक्तूबर 2021 तक चलेगी.

सभी तस्वीरें कॉपीराइट के अधीन हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+