कोरोना के बाद अब नए खतरे की आहट, ब्रिटेन में लासा फीवर से पहली मौत
लंदन, 15 फरवरी: पिछले 2 साल के ज्यादा के वक्त से पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खतरे से उभर नहीं पा रही है। कोरोना वायरस के सामने आने वाले नए-नए वैरिएंट भी देशों की चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि अब कोरोना महामारी कमजोर पड़ रही है, लेकिन इस बीच दुनिया में एक और नए खतरे की आहट सुनाई दे रही है, ब्रिटेन में लासा बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

यूके में लासा फीवर से पहली मौत
जानकारी के मुताबिक यूके में लासा फीवर से पीड़ित तीन मरीजों में से एक की 11 फरवरी को मौत हो गई।मरीज ने लंदन के बेडफोर्डशायर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक साल 2009 के बाद से देश में इस बीमारी के पहले तीन मामले सामने आए हैं। संक्रमित सभी तीन लोग नार्थ इंग्लैंड में एक ही परिवार से थे और हाल ही में पश्चिम अफ्रीका की यात्रा की थी।
नाइजीरिया में लासा शहर से पड़ा नाम
ऐसे में लासा वायरस के इन मामलों को पश्चिम अफ्रीकी देशों की यात्रा से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि इस फीवर का नाम नाइजीरिया में लासा नाम की जगह से पड़ा है, जहां इस वायरस का पहला मामला सामने आया था। लासा बुखार, एक तीव्र वायरल रक्तस्रावी बीमारी, इबोला और मारबर्ग वायरस के जैसी ही है, लेकिन यह बहुत कम घातक है। इस बीमारी से जुड़ी मृत्यु दर कम है, लगभग एक प्रतिशत। लेकिन कुछ व्यक्तियों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है, जैसे कि गर्भवती महिलाएं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक लासा बुखार का वायरस पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है, दिसको पहली बार साल 1969 में लासा, नाइजीरिया सीडीसी नोटों में खोजा था। बता दें कि नाइजीरिया में दो नर्सों की मौत के बाद इस गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications