दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार मास्को में हुआ सबसे बड़ा हमला, ड्रोन हमले से उड़ी पुतिन की नींद

रूस की राजधानी मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर ड्रोन से हमला किया गया है। रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन अटैक करने का आरोप लगाया है। इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद मास्को पर किया गया सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

drone attack Hit Moscow

रूस और यूक्रेन के बीच सवा साल से युद्ध चल रहा है। इतने लंबे वक्त से यह युद्ध यूक्रेन की धरती पर लड़ा जा रहा था लेकिन अब यह रूस की राजधानी मास्को तक पहुंच गया है।

रूस की राजधानी मॉस्को में दो भवनों पर ड्रोन से हमला किया गया है। इस घटना में अब तक 2 लोगों के घायल होने की खबर है। पिछले 24 घंटे में रूस पर ड्रोन से किया गया ये तीसरा हमला है।

रूस ने यूक्रेन पर इस हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है। रूस के डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि मास्को में करीब 8 ड्रोन से हमला किया गया है। हालांकि सुरक्षा सेवाओं से जुड़े एक टेलीग्राम चैनल बाजा ने कहा कि 25 से अधिक ड्रोन इसमें शामिल थे।

जवाब में रूस ने सभी ड्रोन्स को मार गिराया गया है। दोनों भवनों में रह रहे नागरिकों को फिलहाल वहां से हटा दिया गया है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक उन्होंने पेट्रोल की गंध के बाद तेज धमाकों की आवाज सुनी। कुछ लोगों ने एक ड्रोन को मार गिराए जाने और धुएं के गुबार को भी कैमरे में कैद किया है।

हमले को लेकर यूक्रेन में जेलेंस्की के सलाहकर और नेता मिखाइल पोडलैक ने कहा- इस हमले में यूक्रेन का कोई हाथ नहीं था। लेकिन उन्हें इसे देखने में बहुत खुशी मिली। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि आगे इस तरह के और हमले होंगे।

रूस के एक कानूनविद ने इस हमले को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद मास्को पर हुआ सबसे खतरनाक हमला बताया है।कानूनविद मैक्सिम इवानोव ने कहा कि ये नाजियों के बाद मास्को पर किया गया सबसे बड़ा हमला है। उन्होंने कहा कि यही अब नई सच्चाई है और कोई भी नागरिक अब इसे अनदेखा नहीं कर सकता है।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में क्रेमलिन के ऊपर दो ड्रोन हमले हुए थे। दोनों ड्रोन क्रेमलिन के डोम पर क्रैश हुए थे। हालांकि, हमले के वक्त पुतिन वहां मौजूद नहीं थे। अटैक के बाद रूस ने कहा था- हम इसे आतंकी हमला मानते हैं। रूस ने इस हमले का दोषी कीव को माना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+