इजरायल: हैफा की तेल रिफाइनरी के टैंक में लगी भीषण आग, देखिए इसका वीडियो

इजरायल की यह सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। इसके एक टैंक में आग लगने के बाद आसमान में भयानक लपटें उठने लगीं और आसपास का इलाका धुएं से भर गया।

हैफा। इजरायल में हैफा के उत्तरी इलाके में स्थित ऑयल रिफाइनरी के एक टैंक में रविवार को भयानक आग लग गई। इस आग को बुझाने में लगे फायर फाइटर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घंटों की कोशिशों के बाद आसमान में उठती आग की लपटों को थोड़ा शांत करने में अग्निशमन कर्मियों को सफलता मिली। इस टैंक से आग पास के दूसरे टैंकों तक फैलने की आशंका है इसलिए सूचना मिलते ही तुरंत प्रशासन हरकत में आया। Read Also: ISIS का घिनौना चेहरा फिर आया सामने, 2 तुर्की जवानों को जिन्दा जलाते हुए बनाया वीडियो

जहां आग लगी वह इजरायल की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। इसमें देश में बिकनेवाले 80 प्रतिशत गैस को प्रोसेस किया जाता है। जब आग लगी तो इसके बारे में तेल रिफाइनरी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'एक टैंक में यह आग लगी है और यह तब तक जलती रहेगी जब तक इसमें तेल पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। आसपास के टैंकों तक आग न फैले, बस इसी खतरे को टालने की कोशिश की जाएगी। इस आग को बुझाने में फायर फाइटिंग एयरक्राफ्ट काम नहीं आएंगे। इस पर पानी और फोम छोड़ा जा रहा है। आसपास की टंकियों को और कूल किया जा रहा है। यह बहुत गंभीर दुर्घटना है और इससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।'

तेल रिफाइनरी के टैंक में आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में रोड को बंद कर दिया। प्रशासन ने लोगों से आग वाले इलाके से दूर रहने की अपील की और आसपास के रिहायशी इलाकों में निवासियों को घर के अंदर रहने को कहा। पुलिस ने कहा कि अभी इस आग से किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। यह आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पिछले महीने भी हैफा में जंगल में भयानक आग लगी थी। इसके बाद लगभग 60,000 लोगों को इलाके से निकाला गया था और कई लोग धुएं में सांस लेने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। Read Also: न अमेरिका न रूस, दुनिया में सिर्फ इस एक देश से डरता है आईएसआईएस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+