न अमेरिका न रूस, दुनिया में सिर्फ इस एक देश से डरता है आईएसआईएस
लंदन। अमेरिका और रूस जिस आईएसआईएस को खत्म करने में लगे हैं, वह आईएसआईएस इन दोनों ही देशों और इनकी सेनाओं से नहीं डरता है। न तो यूरोप का कोई देश आईएसआईएस को डरा सकता है और न ही अमेरिका और न ही राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के शासन वाला रूस आईएसआईएस को कमजोर कर सकता है। दुनिया का सिर्फ एक ही देश है जिससे आईएसआईएस खौफ खाता है।

इजरायल की सेनाओं से डरता आईएसआईएस
जुर्गेन टोडेहोफेर दुनिया के अकेले ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने आईएसआईएस आतंकियों के साथ 10 दिन बिताएं हैं। टोडेहोफेर जब आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाकों से वापस लौटे तो उन्होंने इसकी क्रूरता के बारे में भी दुनिया को बताया।
टोडेहोफेर ने ही अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि आईएसआईएस को इजरायल और यहां की सेनाओं से काफी डर लगता है।
गुरिल्ला वॉर में माहिर इजरायली सैनिक
आईएसआईएस के आतंकियों ने टोडेहोफेर को बताया कि इजरायल की सेना उनके लिए एक वास्तविक खतरा हैं।
आईएसआईएस के आतंकी इजरायल की सेनाओं को कभी नहीं हरा सकते हैं और न ही उसके पास इजरायली सेनाओं को हराने की कोई रणनीति है।
आईएसआईएस का मानना है कि इजरायल की सेनाएं संगठन पर किसी भी क्षण गुरिल्ला वॉर कर सकती हैं और वह उसके लिए सबसे बड़ी मुश्किल है।
आईएसआईएस पर हमले को तैयार इजरायल
इजरायल अब इजिप्ट से सटे अपनी दक्षिणी सीमाओं की ओर से आईएसआईएस पर बड़े हमले की योजना बना रहा है इजरायली सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले कुछ माह के अंदर यह हमला किसी भी पल हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएसआईएस से जुड़ी शाखा विलायत सिनाई सिनाई प्रांत में हथियार जुटाने में लगी हुई है। इसने इजिप्ट की सेना के एम-60 बैटल टैंक्स और रूस में बनी कोरनेट मिसाइल को भी चोरी करने में सफलता हासिल कर ली है।
इजरायल पर हमले की हिम्मत नहीं
इजरायली सेना के एक ऑफिसर ने मीडिया को जानकारी दी कि आईएसआईएस पर हमला आज या कल या फिर अगले छह माह के अंदर हो सकता है।
इजरायल के पश्चिमी हिस्से में इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन इसके बाद आईएसआईएस अभी तक इजरायल पर हमला करने की हिम्मत नहीं जुटा सका है।












Click it and Unblock the Notifications