इंडोनेशिया: रेस्क्यू टीम जुटी थी तभी हुआ दूसरा भूस्खलन, 11 की मौत, कई लापता

Landslide in Indonesia: जकार्ता। इंडोनेशिया अभी विमान हादसे से उबर भी नहीं पाया है कि उसे एक और तबाही का सामना करना पड़ा है। देश के जावा द्वीपसमूह पर हुए भारी भूस्खलन में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों लोग अभी लापता हैं।

Indonesia

जावा के सूमेदांग शहर में शनिवार शाम को मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीम भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने में लगी हुई थी तभी एक दूसरा भूस्खलन हो गया और रेस्क्यू टीम भी उसी में दब गई।

रेस्क्यू टीम के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक हम पता लगा रहे हैं कि दूसरे भूस्खलन के बाद कितने लोग लापता हैं क्योंकि पहले भूस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए बहुत सारे लोग वहां पर जुटे हुए थे।

11 लोगों के मरने की पुष्टि
अभी तक जो जानकारी है उसके मुताबिक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि मलबे से निकाले गए एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है। इंडोनेशियाई द्वीपसमूह में भारी भूस्खलन और बाढ़ आना आम है जिसके चलते हर साल कई जानें चली जाती हैं।

पिछले साल सितम्बर में बोरेनो द्वीप पर हुए भूस्खलन में 11 लोग मारे गए थे जबकि उसके कुछ महीने पहले सुलावेसी में हुए भूस्खलन ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ली थी।

इंडोनेशिया के आपदा विभाग के मुताबिक इंडोनेशिया के 12.5 करोड़ लोग (देश की आबादी का लगभग आधा) ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां भूस्खलन होने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+