Tom Cruise को जब जबरदस्ती चूमने लगी लेडी! लाल- पीले होने लगे लोग, बोले- ..अगर वो महिला सेलिब्रिटी होती तो
पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के समापन समारोह में एक पल ऐसा आया जब अभिनेता टॉम क्रूज (Tom Cruise) को एक लेडी अचानक स्टेज पर ही चूमने लगी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल होने के बाद चर्चा में आ गया।
टॉम क्रूज के प्रशंसक इस किसिंग सीन को देखकर लेडी के ऊपर आग- बबूला हो गए। वीडियो पर अपने कमेंट्स में एक्टर के प्रशंसकों के अलावा उनके समर्थन में कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। कई लोगों ने कमेंट्स में सवाल किया कि अगर टाम क्रूज एक लेडी सेलिब्रिटी होते तो आज के समय में ये एक बड़ा कंट्रोवर्सियल इश्यू बन जाता।

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने पेरिस ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में स्टेड डी फ्रांस की छत से ताल बजाते हुए 71,500 दर्शकों का दिल जीता। लेकिन एक्टर के लिए अगला क्षण हैरानी वाला था, जब एक महिला ने उन्हें पकड़कर जबरदस्ती चूमना शुरू कर दिया। इस दौरान शूट हुआ वीडियो सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। ऐसे में यूजर्स कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
How’d that lady almost make out with Tom Cruise on international TV 😂#ClosingCeremony pic.twitter.com/IxtmIUPdcA
— Georgia Rose 🇿🇦 🍉 (@Rasheeda_S) August 11, 2024
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा कि लेडी ने इतने बड़े सेलिब्रिटी के साथ तो ऐसा कर दिया, लेकिन अगर भूमिकाएं उलट दी जाएं तो बड़ा ईश्यू बन जाएगा। जबकि एक अन्य ने लिखा कि ओलंपिक में काम करने के दौरान टॉम क्रूज को चूमने पर जो लोग खुश हो रहे हैं, वो घृणा के पात्र हैं। यूजर्स ने कहा, "अगर वह महिला सेलिब्रिटी होती तो हंगामा मच जाता। आप उसे पसंद करें या न करें, ऐसा नहीं होना चाहिए था!"












Click it and Unblock the Notifications