SAG Award 2022: लेडी गागा ने यूक्रेन के प्रति जताई संवेदना, कहा- मेरी पूरी सहानभूति यूक्रेन के साथ है
लॉस एंजेलिस। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां रूस यूक्रेन के कई प्रमुख शहरों पर लगातार हमला कर रहा है। वहीं दुनिया के अन्य देश, सेलिब्रिटी व आम लोग रूस के इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। हर कोई इस मुश्किल हालात में यूक्रेन के साथ खड़ा है। हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इसमें शामिल हैं। रविवार को आयोजित हुए SAG Awards 2022 कार्यक्रम में कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी ने यूक्रेन के प्रति सहानुभूति जताई। इसी कड़ी में पॉप सिंगर लेडी गागा ने भी कार्यक्रम में अपनी स्पीच के दौरान यूक्रेन के प्रति संवेदना जाहिर की और साथ ही इस अवॉर्ड समारोह कार्यक्रम का भी बचाव किया। क्योंकि लोगों का कहना था कि इस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन के लोगों की मदद में किया जा सकता था।
Lady Gaga ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान आयोजित 'टोन डेफ' स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ( SAG ) अवार्ड्स का पॉप सिंगर लेडी गागा ने बचाव किया है। हाउस ऑफ गुच्ची की 35 वर्षीय अभिनेत्री लेडी गागा ने ऑनलाइन एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इस पोस्ट में लेडी गाना अवॉर्ड शो के दौरान पहनी गई ड्रेस के साथ-साथ एक मैसेज भी कैप्शन में लिखा है।
Recommended Video

अवॉर्ड शो में नजर आईं हस्तियां
रविवार शाम को लॉस एंजिल्स में सांता मोनिका बार्कर हैंगर में स्टार-स्टडेड बैश आगे बढ़ा, लेकिन कई लोगों ने सुझाव दिया कि पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन में पीड़ितों की मदद के लिए किया जाना चाहिए था। शाम के दौरान, लेडी गागा, 77 वर्षीय माइकल डगलस, 70 वर्षीय जीन स्मार्ट और 75 वर्षीय ब्रायन कॉक्स सहित सितारों ने अपने स्वीकृति भाषणों के दौरान पूर्वी यूरोपीय देश में संकट पर भी बात की।

लेडी गागा ने स्पीच में उठाई यूक्रेन की बात
लेडी गागा ने अपनी स्पीच में कहा कि इस दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा- मैं यहां पर आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। जब हम एक दूसरे की उपस्थिति को सेलिब्रेट कर करते हैं तो पल अपने आप खूबसूरत हो जाते हैं। दुनियाभर में बहुत कुछ हो रहा है और मेरी पूरी सहानभूति यूक्रेन के साथ है। आज हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए कि हम सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications