Lady Gaga Support Kamala Harris: कमला हैरिस की रैली में जादू बिखेंगी लेडी गागा! बटोरेंगी वोट बैंक

Lady Gaga Kamala Harris Rally News: अमेरिकी प्रसिडेंट के चुनाव की पूर्व संध्या पर, पेंसिल्वेनिया में एक खास रैली में लेडी गागा कमला हैरिस और टिम वाल्ज़ के लिए अंतिम "गेट आउट द वोट" (GOTV) इवेंट में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह इवेंट मतदाताओं को चुनाव के लिए प्रेरित करने का आखिरी प्रयास होगा, जिसमें कई मशहूर कलाकार शामिल होंगे।

Lady Gaga Kamala Harris rally

फिलाडेल्फिया में प्रमुख कलाकारों का जमावड़ा

फिलाडेल्फिया में होने वाली इस रैली में लेडी गागा के साथ अन्य कलाकारों जैसे डीजे कैसिडी, फेट जो, फ्रीवे, जस्ट ब्लेज़, डीजे जैज़ी जेफ, रिकी मार्टिन, द रूट्स, जैज़मीन सुलिवान और ओपरा विनफ्रे प्रस्तुति देंगे। यह सभी अपने परफॉर्मेंस और भाषणों के जरिए मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

पिट्सबर्ग में भी एक अन्य इवेंट आयोजित होगा, जिसमें डी-नाइस, कैटी पेरी और एंड्रा डे जैसे कलाकार शामिल होने की उम्मीद है। ये सभी इवेंट चुनाव से ठीक पहले आयोजित जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया जा सके।

लेडी गागा का संदेश: 'मतदान के लिए तैयार हो जाइए'
लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों से पेंसिल्वेनिया में मिलने की बात कही और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। गागा के इस कदम ने रैली में जोश बढ़ाने का काम किया है और उनके प्रशंसकों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होने वाले हैं। इस बार कमला हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है, जो व्हाइट हाउस में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने का इतिहास रचने का सपना देख रही हैं। हाल ही में, न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वेक्षण में हैरिस और ट्रंप दोनों को समान 48 प्रतिशत समर्थन मिला है, जो इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना रहा है।

अमेरिकी राजनीति के नए अध्याय की प्रतीक्षा
इस चुनाव में जहां एक ओर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी पर नजरें हैं, वहीं दूसरी ओर कमला हैरिस के राष्ट्रपति बनने की संभावना से लोगों में उत्साह है। दोनों ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने तरीकों से मतदाताओं को लुभाने का भरसक प्रयास किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना नेता चुनती है और कौन अमेरिका के भविष्य की दिशा तय करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+