Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रांसजेंडर मॉडल पर टॉप फुटबॉलर का आया दिल! रिपोर्ट के दावे से मचा तहलका

नई दिल्ली, 03 सितंबर। विश्व कप विजेता फुटबॉलर कियान म्बाप्पे एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। म्बाप्पे की इन दिनों प्लेबॉय कवर पेज पर छपी तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। वो ट्रांसजेंडर मॉडल इनेस राउ को डेट कर रहे हैं। ये दावा एक इटालियन मीडिया ऑउटलेट की ओर से किया गया है। कथित रूप से दावा किया जा रहा कि दोनों को हाल ही में एक शानदार यॉट पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था।

इतावली मीडिया का दावा

इतावली मीडिया का दावा

इटालियन मीडिया आउटलेट कोरिएरे डेलो स्पोर्ट्स द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एमबीप्पे को हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में इनेस राउ के साथ देखा गया था। कथित रूप से दावा किया जा रहा कि दोनों को हाल ही में एक यॉट में देखा गया था। जहां दोनों अपने एंज्वॉय कर रहे थे।

एक यॉट में क्वालिटी टाइम स्पेंट किया

एक यॉट में क्वालिटी टाइम स्पेंट किया

फुटबॉल में अपना दमखम दिखाने वाले वर्ल्डकप विजेता फ्रांसीसी स्ट्राइकर ने एक बार फिर से सबको चौंका दिया है। म्बाप्पे और इनेस राउ की प्लेबॉय कवर पर पेज पर छपी तस्वीर बहुत कुछ कहती है। उनकी डेटिंग के दावे के अलावा भी दोनों की नजदीकियों की चर्चा पहले से भी थी। अब दाव किया जा रहा है कि ये टॉप फुटबॉल का दिल अब दुनिया की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल पर आ गया है। कथित रूप से दावा का किया जा रहा है कि 23 वर्षीय फुटबॉलर इनेस राउ को कुछ महीनों से कियान म्बाप्पे डेट कर रहे हैं। दोनों को हाल ही में एक शानदार यॉट पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था।

कौन हैं इनेस राउ?

कौन हैं इनेस राउ?

इनेस राउ ने 2014 में पहली बार प्लेबॉय में अभिनय किया था और इसके साथ ही वह कवर पर आने वाली पहली ट्रांसजेंडर मॉडल बन गईं। तीन साल बाद, वह दूसरी बार प्लेबॉय के कवर पर दिखाई दीं। लेकिन प्लेबॉय के साथ उनका सफर निश्चित रूप से विवादों से रहित नहीं था। कवर पर आने के लिए राव को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

कूपर हेफनर किया था समर्थन

कूपर हेफनर किया था समर्थन

ट्रांसजेंडर मॉडल इनेस राउ जब विवादों से घिर गई तो प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर के बेटे कूपर हेफनर बाद में राउ के समर्थन में सामने आए। कूपर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी को संघर्ष करना चाहिए। कूपर ने 2017 में पोस्ट किए गए ट्वीट से इस बात का पता चलता है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें सामूहिक रूप से अधिक खुली दुनिया के लिए लड़ना चाहिए, न कि नफरत और स्वीकृति की कमी को बढ़ावा देने वाली दुनिया के लिए।'

म्बाप्पे के साथ डेटिंग पर राउ ने क्या कहा?

म्बाप्पे के साथ डेटिंग पर राउ ने क्या कहा?

कियान म्बाप्पे के साथ अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर प्लेबॉय के साथ खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा ' हमने एक दूसरे को डेट किया। जब कभी मुझे प्यार नहीं करता था तो अजीब फीलिंग होती थी। अपने अजीब लुक से भी मुझे डर लगता था। हमें लगता है कि अपने बारे में सच बताना जरूरी है। इसमें सेक्स और संबंध छिपाने जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+