कुलभूषण जाधव केस: अंततः ICJ आदेश के दबाव में वकील नियुक्त करने को तैयार हुआ पाकिस्तान
नई दिल्ली। पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव के लिए एक वकील नियुक्त करने की मांग करने के लिए पाकिस्तानी सरकार इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की ओर रुख किया है। पाकिस्तानी सरकार ने यह कदम इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस यानी आईसीजे के फैसले को लागू करने के दबाव में किया है।

गौरतलब है पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को भारत का कांसुलर एक्सेस दिया था। हालाकि भारत बैठक से असंतुष्ट रहा था। भारत सरकार ने कहा था कि एक्सेस न तो सार्थक है और न ही विश्वसनीय है और मृत्यु दंड का दोषी करार दिए गए भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव अधिक तनाव में दिखाई दिए थे।

50 वर्षीय सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी कुणभूषण जाधव को अप्रैल 2017 में एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने जाधव तक कांसुलर एक्सेस से इनकार करने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और कुलभूषण जाधव की मौत की सजा को चुनौती दी थी।

उल्लेखनीय है हेग स्थित आईसीजे ने पिछले साल जुलाई में फैसला सुनाया कि पाकिस्तान को कहा था कि वह कुलभूषण जाधव की सजा और सजा की प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार करना चाहिए। साथ ही, बिना किसी और देरी के भारत को कांसुलर एक्सेस प्रदान करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications