प्रिंस से किंग बनते ही 100 लोगों की नौकरी ले डूबे चार्ल्स, हटाए जाएंगे पुराने स्टाफ, हो रही आलोचना
किंग चार्ल्स जब प्रिंस थे उस दौरान उनके लिए दिन-रात सेवा में लगे रहने वाले करीब 100 कर्मचारी अब कथित तौर पर किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट के साथ उनके नए घर सेवा देने नहीं जा रहे हैं।
लंदन, 15 सितंबरः ब्रिटेन के नए राजा बने चार्ल्स तृतीय के पूर्व घर में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर संकट पैदा हो गया है। रानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद किंग के कार्यालय का पता अब क्लेरेंस हाउस से बकिंघम पैलेस में बदल चुका है। जानकारी के मुताबिक किंग चार्ल्स जब प्रिंस थे उस दौरान उनके लिए दिन-रात सेवा में लगे रहने वाले करीब 100 कर्मचारी अब कथित तौर पर किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट के साथ उनके नए घर सेवा देने नहीं जा रहे हैं। ऐसे में इनकी नौकरी अब खतरे में पड़ चुकी है।

नौकरी जाने को लेकर लोगों में भारी रोष
रिपोर्ट के अनुसार यह नोटिस उस वक्त आया है जब बहुत व्यस्त शेड्यूल के बीच किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला बकिंघम पैलेस गए थे। किंग चार्ल्स के राजा बनने के तुरंत बाद इतने बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी जाने को लेकर लोग क्षुब्द हैं। गार्जियन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चार्ल्स के 12 सितंबर को पुराने रेजिडेंस क्लेरेंस हाऊस के कई कर्मचारियों को अधिकारिक नोटिस मिला है कि वह अपनी नौकरी गंवा सकते हैं।

पुराने नौकरों की होगी छुट्टी
राजा के निजी सचिव सर क्लाइव एल्डर्टन के मुताबिक, चार्ल्स और केमिला के ऑपरेशन्स को बंद कर दिया गया है, और कानून के मुताबिक कंसलटेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। नोटिस में लिखा है कि, 'हमारे स्टाफ ने बहुत लंबी और वफादारी से सेवी दी है। हम अधिक से अधिक कर्मचारियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि किंग चार्ल्स की नई भूमिकाओं के लिए घर में बदलाव की जरूरत होगी।

क्या पहले से तय थे बदलाव?
निजी सचिव क्लाइव एल्डर्टन के मुताबिक किंग चार्ल्स के बनने के बाद कुछ बदलाव पहले से तय थे। पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स के व्यक्तिगत हितों, पिछली गतिविधियों और घरेलू कार्यों की सेवा के लिए एक बार उनके पिछले घर में किए गए काम का पोर्टफोलियो अब नहीं किया जाएगा और क्लेरेंस हाउस में घर बंद हो हालांकि शाही परिवार में ज्यों ही जिम्मेदारियां बढ़ी हैं उसी वक्त रोजगार संबंधित ऐसे नोटिस आने को लोग कठोर कदम बता रहे हैं।

19 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार
द पब्लिक एंड कमर्शियल सर्विस यूनियन ने कहा, 'यह और कुछ नहीं बस निर्दयता है।' रिपोर्ट के मुताबिक कई कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें नहीं मालूम था कि चार्ल्स के राजा बनने के बाद उन्हें नए घर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद ब्रिटेन सोमवार तक राष्ट्रीय शोक में है। 19 सितंबर सोमवार को क्वीन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications