पेरिस होटल में किम कार्दिशियन को बनाया बंधक, रखा है बंदूक की नोंक पर
पेरिस। अमेरिकी टीवी की अदाकारा किम कार्दिशियन को अगवा किए जाने की खबर आ रही है। एएफपी के अनुसार किम कार्दिशियन को पेरिस के एक होटल में बंदूक की नोक पर रखा गया है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार उन्हें कोई नुकसान नहीं होने की खबर है। पुलिस के अनुसार किम कार्दिशियन से ज्वैलरी लूटी गई है।

बताया जा रहा है हथियारों से लैस दो लोग रविवार को उनके पेरिस स्थिति एक होटल के कमरे में जा घुसे। दोनों ही लोगों ने अपने चेहरे मास्क से ढके हुए थे, जबकि उन्होंने पुलिस के कपड़े पहन रखे थे।
घटना की जानकारी मिलने तक उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचाए जाने की कोई खबर नहीं है। किम कार्दिशियन पेरिस को होटल में बुधवार से ही हैं। वह वहां पर फैशन वीक में शामिल होने के लिए गई हैं। रविवार को ही वह बैलेंसियागा शो में शामिल हुई थीं।
जब किम कार्दिशियन के पति कान्ये वेस्ट को अपनी पत्नी के साथ हुई इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने रविवार को न्यूयॉर्क के सिटी फील्ड में हो रहे अपने म्यूजिक और आर्ट फेस्टिवल को बीच में ही रोक दिया।
कान्ये वेस्ट ने यह अपनी परफॉर्मेंस को यह कहकर रोका कि उनके परिवार में कोई इमरजेंसी हो गई, जिसके चलते उन्हें अपनी परफॉर्मेंस रोक कर जाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications