Kim Jong: 653 गोलियां चोरी हुईं तो पूरे शहर में लगाया लॉकडाउन, किम जोंग का एक और सनक भरा फरमान

Kim Jong Un puts entire city under lockdown: उत्तर कोरिया में लोग अपने तानाशाह के सनक भरे फैसलों को मानने को मजबूर हैं। इससे पहले किम जोंग ने बच्चों के नाम गोली-बारूद के नाम पर रखने का ऐलान किया था।

lockdown to find missing 653 bullets

Image: Oneindia

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने कोरोना या किसी अन्य बीमारी की वजह से नहीं बल्कि बंदूक के बुलेट्स के गायब हो जाने के बाद पूरे शहर को बंद करने का आदेश दे दिया है। रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले एक सैन्य वापसी के दौरान 653 गोलियां गायब हो गई थीं। इसे ढूंढ़ने के लिए पूरे शहर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। सरकार का सख्त आदेश है कि जब तक सारी गोलियां नहीं मिल जाती हैं तब तक शहर में लॉकडाउन लगा रहेगा। पुलिस और सेना दोनों मिलकर ही इसे ढूंढ़ रही हैं मगर 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ये गोलियां बरामद नहीं हो पाई हैं।

2 लाख की आबादी घरों में कैद

दो सूत्रों ने रेडियो फ्री एशिया को बताया कि यह घटना उत्तरी इलाके रियांगगैंग के हेसन शहर में में हुई है। इस शहर की आबादी लगभग 2 लाख है। बुलेट्स गायब होने के बाद से सैनिकों का तलाशी अभियान जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों गोला-बारूद के लिए घर-घर तलाशी अभियान चला रहे हैं। रेडियो फ्री एशिया से बात करते हुए उत्तरी प्रांत रियांगगैंग के एक निवासी ने कहा, "जब तक सभी 653 गोलियां नहीं मिल जातीं, तब तक शहर में लॉकडाउन लगाए रखने का आदेश है।"

हर घर में हो रही तलाशी

रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च को कोरियाई पीपुल्स आर्मी 7वीं बटालियन इस इलाके से वापस लौटी थी। 7वीं बटालियन को कोविड-19 महामारी की शुरुआत में चीनी सीमा बंद करने के लिए 2020 में ही तैनात किया गया था। कोराना संकट समाप्त होने के बाद सेना को वापस बुलाया गया। इसी दौरान बुलेट्स के गायब होने की घटना घटी। ऐसा दावा किया गया कि ये बुलेट्स हेसन में ही गायब हुए हैं। एक सूत्र के मुताबिक सैनिकों ने शुरू में लापता गोलियों के बारे में रिपोर्ट नहीं की लेकिन उन्हें खोजने की कोशिश की। लेकिन जब लापता गोलियां नहीं मिलीं, तो उन्होंने शहर के लोगों को इसकी जानकारी दी और शहर में कड़ी तलाशी अभियान शुरू किया।

10 दिन से पूरा शहर सील

रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे शहर को सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना घर-घर तलाशी शुरू कर रही है। लेकिन जांच शुरू हुए दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब उत्तरी कोरिया तानाशाह ने कोई सनक भरा फैसला लिया है। उत्तर कोरिया के नागरिकों को हर दूसरे दिन किम जोंग उन के किसी अजीबोगरीब और हैरतअंगेज फरमान का सामना करना पड़ता है।

सनकी तानाशाह के सनक भरे फैसले

बीते साल किम जोंग उन ने देश के नागरिकों को अपने बच्चों के नाम बम और बारूद पर रखने के लिए कहा था। इससे पहले किम जोंग ने अपने पिता की बरसी पर उत्तर कोरिया में हंसने तक पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी बीच किम जोंग उन का एक और फरमान आया जिसमें तानाशाह ने कहा कि उसकी बेटी के नाम पर देश की कोई और लड़की अपना नाम नहीं रख सकती है और ऐसा करना गुनाह माना जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+