Khamenei successor: ईरान में तख्तापलट की तैयारी? खामेनेई के करीबी धर्मगुरु के वीडियो से हड़कंप

Khamenei Successor: ईरान की सत्ता के गलियारों में एक नया विवाद सामने आया है, जिसने देश की राजनीतिक दिशा और भविष्य के नेतृत्व को लेकर बहस तेज कर दी है। सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के परिवार से रिश्तेदारी रखने वाले प्रभावशाली धर्मगुरु मोहम्मद बाकर खर्राजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह मौजूदा इस्लामी गणराज्य की व्यवस्था को बदलकर नई "इस्लामी सरकार" स्थापित करने का दावा करते हैं।

उन्होंने समानांतर संगठन, हजारों समर्थकों के नेटवर्क और सत्ता पर दबाव बनाने की रणनीति का भी जिक्र किया। हालांकि वीडियो में किए गए कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और ईरानी सरकार ने भी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Khamenei successor

सालों पहले तैयार कर ली थी 'शैडो गवर्नमेंट'

करीब पांच मिनट के वीडियो में मोहम्मद बाकर खर्राजी दावा करते हैं कि उन्होंने वर्षों पहले ही एक तरह की शैडो गवर्नमेंट तैयार कर ली थी। उनके मुताबिक संगठन के पास शासन चलाने के लिए 60 खंडों वाली विस्तृत योजना मौजूद है। इसमें सरकारी मंत्रालयों के संचालन से लेकर नई व्यवस्था लागू करने तक का पूरा खाका तैयार किया गया है। उनका कहना है कि मौजूदा इस्लामी गणराज्य अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है और अब नई व्यवस्था की जरूरत है।

ये भी पढे़ं: Masked Man Iran: Ali Khamenei के जनाजे में नकाबपोश बनकर पहुंचे थे मोजतबा? क्या आई खबर और क्या है सच्चाई?

17-17 लोगों को जोड़ने का दिया फॉर्मूला

खर्राजी ने अपने समर्थकों के सामने संगठन विस्तार की स्पष्ट रणनीति भी रखी। उन्होंने कहा कि हर सदस्य 17 नए लोगों को संगठन से जोड़े और वही प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। इस मॉडल के जरिए एक हजार शहरों में करीब ढाई लाख लोगों का नेटवर्क खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि पहला बड़ा सम्मेलन संगठन अपने संसाधनों से करेगा और जरूरत पड़ने पर एक लाख लोगों की रैली भी आयोजित की जा सकती है।

मोजतबा खामेनेई को लेकर भी किया बड़ा दावा

वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को लेकर किए गए दावे रहे। खर्राजी ने कहा कि मोजतबा की विचारधारा उनके पिता से भी अधिक कट्टरपंथी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ वर्षों तक मोजतबा को सत्ता के केंद्र से दूर रखा गया था, लेकिन इस दौरान भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। हालांकि इन दावों की किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढे़ं: Ali Khamenei के दफन होते ही बड़ी तैयारी में जुटा Iran, सैटेलाइट इमेज से खुली पोल, क्या करेंगे US-इजरायल?

कौन हैं मोहम्मद बाकर खर्राजी?

65 वर्षीय मोहम्मद बाकर खर्राजी ईरान के प्रभावशाली धार्मिक और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता विशेषज्ञों की सभा (Assembly of Experts) के सदस्य रह चुके हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी लंबे समय तक विदेश नीति और सत्ता प्रतिष्ठान में अहम भूमिकाएं निभाते रहे हैं। यही वजह है कि उनके बयान को सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर चल रही संभावित खींचतान के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

वीडियो से बढ़ीं नेतृत्व संघर्ष की अटकलें

खर्राजी के वीडियो के सामने आने के बाद विश्लेषकों के बीच अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ का मानना है कि ईरानी सत्ता उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, जबकि दूसरे इसे सत्ता के भीतर बढ़ते शक्ति संघर्ष का संकेत मान रहे हैं। वहीं, कुछ विशेषज्ञ इसे भविष्य के नेतृत्व और उत्तराधिकार की लड़ाई की शुरुआती तैयारी भी बता रहे हैं। हालांकि वीडियो में किए गए कई दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे ईरान की सत्ता के भीतर वैचारिक मतभेद और नेतृत्व को लेकर बढ़ती अनिश्चितता जरूर उजागर हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+