Nijjar Death Case: 'निज्जर की हत्या में भारत का हाथ नहीं', कनाडाई रिपोर्ट ने झुठला दिए PM ट्रूडो के आरोप
Hardeep Singh Nijjar Death Case: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। अब ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के विपरीत, एक कनाडाई आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में किसी विदेशी देश से कोई स्पष्ट संबंध साबित नहीं हुआ है।
ट्रूडो ने पिछले साल भारत पर आरोप लगाया था कि भारतीय एजेंटों की निज्जर की हत्या में भूमिका थी। लेकिन निज्जर की हत्या को लेकर ट्रूडो के आरोपों को भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया था। अब इस नई रिपोर्ट में ट्रूडो के दावों को झटका लगा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं जो किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता को साबित कर सकें। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब भारत और कनाडा के संबंध पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका की राह पर कनाडा! 'अप्रवासियों को वापस भेज देंगी', PM पद की रेस में शामिल Ruby Dhalla का बड़ा ऐलान
123 पन्नों की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
यह टिप्पणी मंगलवार को जारी 123 पन्नों की रिपोर्ट में की गई, जिसका शीर्षक 'पब्लिक इंक्वायरी इनटू फॉरेन इंटरफेरेंस इन फेडरल इलेक्टोरल प्रोसेसेस एंड डेमोक्रेटिक इंस्टिट्यूशंस' है।
चुनावी दखल का आरोप, भारत ने किया खारिज
इसी रिपोर्ट में भारतीय सरकार पर कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया गया, जिसे भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमने कथित हस्तक्षेप पर आधारित रिपोर्ट देखी है। वास्तव में, कनाडा ही लगातार भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है। इससे अवैध प्रवास और संगठित आपराधिक गतिविधियों का माहौल बना है। हम इस रिपोर्ट में भारत पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाली व्यवस्था को रोका जाएगा।"
भारत-कनाडा रिश्तों में तनाव
भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव तब आया जब प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया कि भारतीय एजेंटों की निज्जर की हत्या में भूमिका थी। उन्होंने दावा किया था कि कनाडा के पास पर्याप्त सबूत हैं जो भारतीय एजेंटों की संलिप्तता को साबित करते हैं। हालांकि, भारत ने इन आरोपों को "बिल्कुल बेबुनियाद" बताया और सख्ती से खारिज कर दिया।
2023 में मारा गया था हरदीप सिंह निज्जर
हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी।
डिप्लोमेट्स के निष्कासन के बाद और बढ़ा विवाद
इस घटना के बाद भारत और कनाडा के संबंधों में और तनाव बढ़ गया। दोनों देशों ने एक-दूसरे के कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 में कनाडा ने छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित किया था, जिसके जवाब में भारत ने भी छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित किया और अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत और कनाडा के बीच इस राजनयिक टकराव ने दोनों देशों के रिश्तों को और मुश्किल बना दिया है।
ये भी पढ़ें: Nijjar Case: खालिस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार सभी 4 भारतीयों को कनाडा में मिली जमानत
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications