पीएम मोदी के जानवरों के प्रति प्रेम को देख गदगद हुए केविन पीटरसन, ट्वीट कर लिखी ये बात

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन पीएम मोदी के जानवरों के प्रति प्रेम से बेहद प्रभावित नजर आए। उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया है।

kevin peterson call modi hero

Image: Oneindia

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की बांदीपुर टाइगर रिजर्व की यात्रा के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सराहना की है। पीटरसन ने पीएम मोदी और जानवरों के प्रति उनके प्यार की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

केविन पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा, एक विश्व नेता जो जंगली जानवरों से प्यार करता है और उनके प्राकृतिक आवास में उनके साथ समय बिताकर बहुत उत्साहित है। याद रखें, अपने पिछले जन्मदिन पर उन्होंने भारत में चीतों को जंगल में छोड़ा था।

आपको बता दें कि पीएम मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कर्नाटक के मैसूर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने सवर्ण जंयती कार्यक्रमों के तहत 20 किमी लंबी जंगल सफारी की। इस दौरान वे खाकी पेंट के साथ प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आए। उन्होंने काली टोपी और काले रंग का जूता भी पहन रखा था।

पीएम मोदी ने इस दौरान कर्नाटक सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क में थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क पहुंचकर हाथियों को गन्ने खिलाए। आपको बता दें कि ये वही नेशनल पार्क है, जहां ऑस्कर विनिंग शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' शूट हुई थी। इस दौरान पीएम डॉक्यूमेंट्री में नजर आए हाथी रघु और उसे पालने वाले बोम्मन और बेली से भी मिले।

बीते महीने भारत दौरे पर आए केविन पीटरसन ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। केविन ने कहा कि भारतीय पीएम से मिलना और उनके जन्मदिन पर चीतों की रिहाई के बारे में उनसे बात करना उनके लिए सम्मान की बात है।

प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री ने टाइगर से जुड़े नए आंकड़े जारी किए। पीएम मोदी ने देश में बाघों का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि देश में बाघों की आबादी 3,167 हो गई है। 2018 में यह संख्या 2,967 थी। बीते चार सालों में देश में 200 बाघ बढ़े हैं।

पीएम मोदी ने इसके अलावा एक सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने रविवार को इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) की भी शुरुआत की है। ये संगठन दुनियाभर में बिल्लियों की सात बड़ी प्रजातियों बाघ, शेर, हिम तेदुआ, तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता को संरक्षित करने पर फोकस करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+