Kashmir Terrorist Attack: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी! भारत से तोड़ा व्यापारिक रिश्ता, बंद किया एयरस्पेस
Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई बड़े प्रतिबंध लगाया है। इसी बीच पाकिस्तान की ओर से इसकी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पाकिस्तान ने भारत से सभी तरह के कारोबार को खत्म करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के NSC की बैठक में ये फैसला लिया है।

पानी रोकना, युद्ध की घोषणा जैसा
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NSC) की बैठक में भारत की ओर से लिए गए फैसलों पर कड़ी आपत्ति जताई। बैठक में कहा गया कि, यदि भारत ने पाकिस्तान को वैध रूप से मिलने वाले जल के प्रवाह को रोका या मोड़ा, तो इसे युद्ध की घोषणा माना जाएगा।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पहलगाम हमले के आरोपियों पर ₹20 लाख का इनाम, जानिए कहां के रहने वाले हैं ये आतंकी?
NSC की बैठक में लिया गया प्रमुख फैसला
- भारत द्वारा इंडस वाटर ट्रीटी को निलंबित करने के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।
- पानी को पाकिस्तान के 240 मिलियन नागरिकों की जीवनरेखा बताया गया
- भारतीय उच्चायोग के स्टाफ की संख्या 30 तक सीमित कर दी गई है (30 अप्रैल से प्रभावी)
- भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान की हवाई सीमा (airspace of pakistan) तुरंत बंद कर दी गई है।
- भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंधों पर रोक, चाहे वे किसी तीसरे देश के ज़रिए क्यों न हों।
- वाघा बॉर्डर को तत्काल बंद कर दिया गया है।
भारत की ओर से उठाए गए कदम
- सिंधु जल समझौता को निलंबित कर दिया गया।
- अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया।
- पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई 2025 तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।
- SAARC वीज़ा छूट योजना के तहत जारी किए गए सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
- भारत में मौजूदा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों में देश छोड़ने का निर्देश।
ये भी पढ़ें Pakistan Missile Test: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान करने जा रहा इस मिसाइल का टेस्ट












Click it and Unblock the Notifications