पाकिस्तानी सेना के खिलाफ देश में ही फुटा गुस्सा, बलूच नेता ने 90 हजार सैनिकों के आत्मसमर्पण की याद दिलाई
Kashmir Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी हालिया तनाव के बीच अब पाकिस्तान अपने घर में ही घिर गया है। पाकिस्तान के नेताओं ने भी सेना प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उसे आईना दिखाया है।
बलूचिस्तान के पूर्व CM ने पाक सेना प्रमुख को दी धमकी
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य और बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री अख्तर मेंगल (Akhtar Mengal) ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की धमकी पर करारा जवाब दिया है। बता दें कि, पाकिस्तानी सेना प्रमुख General Asim Munir ने कहा था कि,बलूचिस्तान पाकिस्तान के माथे का झूमर है। बलूचों की 10 पीढ़ियां भी इसे अलग नहीं कर सकेगी।

'उनकी पतलूनें भी आज तक वहीं टंगी हैं'
अख्तर मेंगल ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर की धमकी पर जोरदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पाकिस्तानी सेना को 1971 की शर्मनाक हार और 90 हजार सैनिकों के समर्पण को कभी नहीं भूलना चाहिए। सिर्फ उनके हथियार नहीं, उनकी पतलूनें भी आज तक वहीं टंगी हैं।'
'बंगालियों ने उनके साथ क्या किया था?'
उन्होंने आगे कहा, कितनी पीढ़ियां यह याद रखती हैं कि बंगालियों ने उनके साथ क्या किया था? वे तो अपनी पैंट नीचे करके हथियार डाल बैठे थे। आज तक ऐसा आत्मसमर्पण किसी ने नहीं किया जैसा आपने किया।'
ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?
पाकिस्तान की बर्बरता को नहीं भूलेगा बलूच
अख्तर मेंगल ने आगे कहा कि बलूच समुदाय पाकिस्तान द्वारा की गई 75 सालों की बर्बरता को कभी नहीं भूल पाएगा और यह उसे हर दिन याद रहेगा।
भारत और पाकिस्तान में तनाव
बता दें कि, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जो 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। प्रतिबंधित पाकिस्तान-आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रॉक्सी संगठन 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।
आतंकवाद अब बख्शा नहीं जाएगा- PM
इस हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान पर कई कार्रवाई कर चुका है। वहीं पीएम मोदी इस घटना के बाद दुनिया को संदेश देते हुए कहा था कि, भारत हर एक आतंकी और उसके सरपरस्तों की पहचान करेगा, उनका पीछा करेगा और उन्हें सज़ा दिलाकर ही दम लेगा। हम उन्हें धरती के अंतिम कोने तक ढूंढ निकालेंगे। भारत की आत्मा को आतंकवाद कभी नहीं तोड़ सकता। आतंकवाद अब बख्शा नहीं जाएगा।'
ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: अब जेलों पर हमला करने की फिराक में आतंकी, खुफिया अलर्ट से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications