रसायन के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार

Nobel
स्टॉकहोम। रॉयल स्वीडिश अकादमी ने बुधवार को रसायन के क्षेत्र में इस वर्ष के नोबेल विजेताओं की घोषणा की। इस वर्ष का रसायन के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार जटिल रासायनिक प्रक्रियाओं की संरचना समझाने के लिए बहुमापन प्रणाली का विकास करने वाले तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अकादमी के स्थाई प्रवक्ता स्टैफान नोरमार्क के हवाले से कहा कि अमेरिकी-आस्ट्रियाई वैज्ञानिक मार्टिन कारप्लस, अमेरिकी-ब्रिटिश-इजराइली वैज्ञानिक माइकल लेविट और अमेरिकी-इजराइली वैज्ञानिक आरिया वार्शेल को इस वर्ष का रसायन के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अकादमी ने एक वक्तव्य में कहा, "तीनों वैज्ञानिकों ने जटिल रासायनिक संरचनाओं को समझाने वाले मॉडल्स को प्लास्टिक की गेंदों और छड़ी का उपयोग कर विकसित किया है। आज इस मॉडलिंग का प्रयोग कंप्यूटरों में किया जा रहा है।" इस वर्ष दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों में अब तक चिकित्सा विज्ञान, भैतिकी और रसायन के क्षेत्र में दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि नेबेल पुरस्कारों की घोषणा अमूमन अक्टूबर में की जाती है और यह 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत प्रतीक चिह्न और 12 लाख डॉलर प्रदान किए जाते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+