'मुझे पोर्न की लत लगी, हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय है...', किम कर्दाशियां के EX-हसबैंड ने खोले सारे गंदे राज
'मुझे पोर्न की लत लगी, हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय है...', किम कर्दाशियां के EX-हसबैंड ने खोले सारे गंदे राज
नई दिल्ली, 3 सितंबर: हॉलीवुड रैपर और किम कर्दाशियां के एक्स हसबैंड कान्ये वेस्ट हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब रैपर कान्ये वेस्ट ने अपने बयान से फिर से सुर्खियों में हैं। कान्ये वेस्ट ने स्वीकार किया है कि उनको पोर्न की लत है और उन्होंने कहा कि इसने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया है। किम कर्दाशियां और उसके परिवार को लेकर कान्ये वेस्ट ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। किम कार्दशियां की सिस्टर काइली जेनर की पूर्व सहायक विक्टोरिया विलारोएल को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट किए।

'पोर्नोग्राफी ने मेरा परिवार को बर्बाद कर दिया...'
कान्ये वेस्ट ने शेयर की विवादित पोस्ट पेज सिक्स के मुताबिक, रैपर कान्ये वेस्ट ने काइली जेनर की पूर्व सहायक विक्टोरिया विलारोएल की बनाई एक वीडियो को पोस्ट की थी। जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। इस वीडियो के पोस्ट में कान्ये ने काइली और किम के बारे में लिखा था। इसके साथ ही कान्ये वेस्ट ने लिखा था, ''हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय है। पोर्नोग्राफी ने मेरे परिवार को नष्ट कर दिया। मैं पोर्न और नशे की लत से निपटता हूं, इन सब चीजों में इंस्टाग्राम बढ़ावा देता है।''

'प्लेबॉय का फोटोशूट बिल्कुल मत करना...'
कान्ये वेस्ट ने अपनी सास क्रिस जेनर को लेकर लिखा, ''अगर आपसे कोई भी प्लेबॉय का फोटोशूट करवाए, तो आप बिल्कुल मत कीजिएगा। जैसा किम और काइली ने उससे करवाया था। इसलिए मैं कह रहा हूं कि हॉलीवुड सबसे बड़ा वेश्यालय है। मैं खुद पोर्नोग्राफी के एडिक्शन से जूझ रहा हूं। इंस्टा इसे और भी अधिक प्रमोट करता है।''

'मैं अपनी बेटियों के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं होने दूंगा...'
कान्ये वेस्ट ने कहा, ''मैं अपनी बेटियों बेटियों नॉर्थ और शिकागो के साथ ये नहीं होने दूंगा। वो अपनी मां की तरह नहीं बनेंगी। मेरे बच्चे, मेरी बेटियां डोंडा जा रही हैं, वो स्कूल नहीं जाती हैं।'' बता दें कि किम कर्दाशियां ने साल 2007 में प्लेबॉय मैगजीन के साथ फोटोशूट करवाया था। वहीं काइली जेनर ने साल 2019 में अपना फोटोशूट मैगजीन के साथ करवाया था।

'तुम्हें यह डिसाइड करने का हक नहीं है कि बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए कहां जाएंगे...'
कान्ये वेस्ट किम कर्दाशियां के साथ बहस के अलावा किसी अनजान शख्स के साथ भी बातचीत कर रहे थे, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने शेयर किया था। रिपोर्ट के मुताबिक ये बातचीत भी कान्ये और किम के बीच की है। इस पोस्ट को कान्ये वेस्ट डिलीट कर चुके हैं लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। इस बातचीत में लिखा था, ''क्या तुम प्लीज रुक जाओगे।'' इस पर कान्ये ने जवाब दिया, "नहीं, हमें व्यक्तिगत रूप से बात करने की जरूरत है, तुम्हे ये डिसाइड करने का कोई हक नहीं है कि बच्चे स्कूल कहां पढ़ने के लिए जाएंगे? आप क्यों कहते हैं? क्योंकि आप श्वेत हैं।''

'उसको बोलो मेरा नाम लेना बंद करे...'
कान्ये वेस्ट द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में किम कान्ये को अपनी मां की तरफ से मैसेज करती हैं, ''उसको बोलो मेरा नाम लेना बार-बार बंद करे। मैं लगभग 67 साल की हो गई हूं। और मुझे हमेशा अच्छा नहीं लगता है, इससे मुझे स्ट्रेस होता है। इसका कोई अंत भी नहीं होता है।''

'मेरे बच्चे प्लेबॉय और सेक्स टेप नहीं करेंगे...'
किम के मैसेज का जवाब देते हुए कान्ये वेस्ट ने लिखा, ''मेरे अश्वेत बच्चों के बारे में बोलने का तुम्हें कोई अधिकार नहीं है। तुम्हें ये बताने का हक किसने दिया कि मेरे अश्वेत बच्चे किस स्कूल में पढ़ेंगे। वे प्लेबॉय और सेक्स टेप नहीं करेंगे। उसके बारे में तुम्हें बताने का कोई हक नहीं है। अपने क्लिंटन दोस्तों को बोलो हिम्मत है तो मेरे सामने बिल्कुल नहीं। समझे।''

किम और कान्ये ने 2014 में की थी शादी
बता दें कि किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट ने साल 2014 में शादी की थी। किम और कान्ये के चार बच्चे हैं। उनकी दो बेटियां नॉर्थ वेस्ट और शिकागो वेस्ट हैं। वहीं दोनों बेटों का नाम सालम वेस्ट और सेंट वेस्ट है। शादी के 6 साल बाद 2022 में किम और कान्ये ने तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications