US Presidential elections 2016: भारतीय मूल की कमला हैरिस ने रचा इतिहास
51 वर्षीय हैरिस को सीनेटर बनने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन पहले से ही था। वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं जिन्होंने अमेरिका के उच्च सदन में जगह बनाई।
नई दिल्ली। कैलीफोर्निया की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल की पहली सीनेटर बन गई हैं। यह ऐतिहासिक जीत भारत के लिए गर्व की बात है।

51 वर्षीय हैरिस को सीनेटर बनने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन पहले से ही था। वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं जिन्होंने अमेरिका के उच्च सदन में जगह बनाई है।
हैरिस ने अपनी प्रतिद्वंदी लोरेटा सांशेज को 34.8 प्रतिशत के अंतर से हरा दिया। उन्होंने लोरेटा के मुकाबले 1,904,714 वोट ज्यादा पाए।
कैलीफोर्निया के ऑकलैंड में जन्मीं कमला हैरिस की मां भारतीय मूल की हैं। वह चेन्नई से अमेरिका में जा बसी थीं और जमैकाई मूल के अमेरिकी शख्स से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications