Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kabul Blasts: कई धमाकों की गूंज से दहला काबुल, मुत्ताकी के भारत दौरे से बौखलाया पाकिस्तान?

Kabul Blasts: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार की रात कई धमाकों से गूंज उठा। एक के बा एक कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोग बताते हैं कि धमाके एक के बाद एक होते रहे। तालिबान की सरकार ने कहा कि इन धमाकों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और कोई घायल भी नहीं हुआ। लेकिन धमाकों की टाइमिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन धमाकों के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। इन धमाकों के पीछे की वास्तविक वजह अभी रहस्य बनी हुई है।

Kabul Blasts

काबुल के प्रमुख इलाके में धमाके

सूत्रों के मुताबिक, ये धमाके अब्दुल हक स्क्वायर इलाके में हुए हैं। यह जगह अफगान सरकार के कई मंत्रालय और इंटेलिजेंस एजेंसियों के नजदीक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके अलावा भी शहर के कुछ अन्य हिस्सों में धमाके हुए। राहत की बात यह रही कि किसी की जान या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Taliban Minister In India: भारत आए तालिबान के मंत्री, देवबंद जाने के पीछे क्या मकसद और झंडों पर क्या विवाद?

तालिबानी मंत्री का भारत दौरा

अफगानिस्तान के तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी इस समय सात दिन के भारत दौरे पर हैं। भारत दौरे के दौरान उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात होने की संभावना है। चर्चा के मुख्य मुद्दों में आतंकवाद, मानवीय सहायता, अफगान छात्रों को वीजा, और भारत में अफगानिस्तान की राजनयिक उपस्थिति को मजबूत करना शामिल हैं।

भारत-अफगान रिश्तों में झंडे का मुद्दा

मुत्ताकी के दौरे को लेकर एक विशेष विवाद यह है कि क्या बैठक में अफगानिस्तान का राष्ट्रीय झंडा रखा जाएगा या नहीं। इससे पहले तालिबानी मंत्रियों के भारत दौरे में राष्ट्रीय ध्वज को जगह नहीं दी गई थी, लेकिन इस बार दिल्ली में बैठक होने की वजह से इस विषय पर चर्चा ज्यादा हो रही है।

दौरे के दौरान अन्य कार्यक्रम

मुलाकातों के अलावा मुत्ताकी भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहों का भी दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि वह ताजमहल के दर्शन के लिए भी जाएंगे। उनके दौरे का उद्देश्य भारत-अफगानिस्तान संबंधों को मजबूत करना और आपसी सहयोग के नए रास्ते तलाशना है।

संभावित असर और सवाल

इन धमाकों और भारत दौरे की समयबद्धता ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अफगान जनता में चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति और पड़ोसी देशों की भूमिका पर कई सवाल खड़े कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: इधर शांति समझौता हुआ उधर इजरायल ने फिर किया धमाका, दहल गया गाजा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+