Israel Hamas War: इधर शांति समझौता हुआ उधर इजरायल ने फिर किया धमाका, दहल गया गाजा
Israel Hamas War: गाजा में लगातार विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं। ये विस्फोट तब हो रहे हैं जब इज़राइल और हमास के बीच सीजफायर समझौते की घोषणा की गई थी। गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि समझौते के ऐलान के तुरंत बाद कई हमले हुए।
गाजा शहर में तेज हवाई हमले की पुष्टि
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद अल-मुघयिर ने कहा कि "गाजा में प्रस्तावित सीजफायर समझौते की घोषणा के बाद से कई विस्फोटों की खबरें मिली हैं, खासतौर पर उत्तरी गाजा में।" उन्होंने बताया कि गाजा शहर में "कई तेज हवाई हमले" हुए हैं।

ट्रम्प ने दी सीजफाय की जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि इज़राइल और हमास गाजा में युद्ध समाप्त करने की अपनी योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि इज़राइल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं।" इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी टीवी चैनल्स को भी इसकी जानकारी दी है।
🚨Israel is still bombing Gaza by air, land & sea until this very moment, despite Trump's ceasefire announcement
— Muhammad Shehada (@muhammadshehad2) October 9, 2025
Israel has been bombing, shelling & blowing up robotic suicide vehicles in Deir Al-Balah, Khan Younis, Tal Al-Hawa, Al-Sabra, Al-Shati refugee camp... pic.twitter.com/swt5yNVSQP
घोषणा में क्या-क्या बताया?
हालांकि, ट्रम्प की इस घोषणा में बहुत कम जानकारी दी गई थी, जिससे यह चिंता बढ़ गई कि यह प्रयास भी पिछली शांति कोशिशों की तरह असफल न हो जाए। यह घोषणा 7 अक्टूबर के हमले की दूसरा साल पूरा होने के एक दिन बाद आई है- वही हमला जिसने इज़राइल और गाजा के बीच लंबे और खूनखराबे वाले युद्ध की शुरुआत की थी। इस युद्ध में अब तक सिर्फ गाजा के 67,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इजरायल का दावा है कि इनमें कई सारे हमास के आतंकवादी थे।
मिस्र की जमीन पर हुई डील
ट्रम्प की 20-सूत्रीय योजना का पहला चरण मिस्र में हुई बातचीत के बाद तय किया गया था। अगर इस योजना को पूरी तरह लागू किया जाता है, तो यह युद्ध को खत्म करने की दिशा में अब तक का सबसे ठोस कदम साबित हो सकता है। इस समझौते से उम्मीद की जा रही है कि यह लंबे समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने में मदद करेगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications