काबुल के मेयर का नया फरमान, घरों के अंदर ही रहेंगी कामकाजी महिलाएं

नई दिल्ली, सितंबर 19। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के एक महीने बाद तालिबान ने अपना पुराना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हमेशा महिला अधिकारों के खिलाफ रहा तालिबान अब नए-नए फरमान लेकर आ रहा है, जो महिला विरोधी हैं। ताजा फरमान काबुल के मेयर का है, जिसने महिलाओं को घर में ही रहने का फरमान सुना दिया है। मेयर ने शहर की कामकाजी महिलाओं को घर में ही रहने का आदेश दिया है।

afghanistan

सिर्फ इन महिलाओं को घर से बाहर निकलने की होगी अनुमति

जानकारी के मुताबिक, काबुल के अंतरिम मेयर हम्दुल्लाह नामोनी ने रविवार को बताया कि शहर के अंदर अब सिर्फ उन्हीं महिलाओं को घर से बाहर आने की अनुमति दी जाएगी, जिनके घरों में पुरुष काम नहीं कर सकते। जैसे डिजाइन या इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में काम करने वाली महिलाएं या महिला टॉयलेट्स में काम करने वालीं महिलाएं ही घरों से बाहर जा सकेंगी।

90 के दशक वाला तालिबान आया सामने!

आपको बता दें कि अफगानिस्तान में सरकार गठन के बाद अब तालिबान ने 90 के दशक जैसे प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। सरकार गठन से तालिबान ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर कई बड़ी-बड़ी बातें की थी। 90 के दशक में तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं को स्कूल और काम पर जाने से रोक दिया था। नामोनी ने बताया कि काबुल म्युनिसिपल डिपार्टमेंट में काम करने वालीं महिला कर्मचारियों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। मेयर ने बताया कि अभी उन्होंने सैलरी मिलती रहेगी।

अफगानिस्तान में एकसाथ नहीं पढ़ रहे लड़के और लड़कियां

आपको बता दें कि तालिबान ने लड़कियों की शिक्षा को लेकर फिलहाल अनुमति दी हुई है, लेकिन लड़कियां लड़कों के साथ बैठकर पढ़ाई नहीं कर सकती। इसके अलावा लड़कियां यूनिवर्सिटी और कॉलेज में सिर्फ इस्लामिक पहनावा ही पहनना होगा। तालिबान ये साफ कर चुका है कि वो लड़के और लड़कियों को एकसाथ पड़ने की अनुमति कभी नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+