Kabul Air Force Strike Video: पाकिस्तान ने जारी किया काबुल हमले का खौफनाक वीडियो, रातभर आसमान से बरसी मौत
Kabul Air Force Strike Video: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' (Operation Ghazab Lil-Haq) के तहत अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों पर रातभर भीषण एयरस्ट्राइक की। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने काबुल पर हुए हमलों के हवाई फुटेज (Aerial Footage) भी जारी किए हैं, जिनमें तबाही का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है।
पाकिस्तानी जेट विमानों ने काबुल, कंधार और पक्तिका में तालिबान के दो ब्रिगेड मुख्यालयों को पूरी तरह तबाह करने का दावा किया है। जवाबी हमलों और दावों के बीच दोनों देश अब पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े नजर आ रहे हैं।

Operation Ghazab Lil-Haq: रातभर बरसी आग
पाकिस्तानी वायुसेना ने शुक्रवार तड़के 'ऑपरेशन गजब लिल-हक' को अंजाम देते हुए तालिबान के मिलिट्री ठिकानों पर आग के गोले बरसाए। रात करीब 1:50 बजे काबुल के आसमान में फाइटर जेट्स की गूंज सुनाई दी और एक के बाद एक आठ जोरदार धमाके हुए। चश्मदीदों के मुताबिक, इन धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरे सेंट्रल काबुल के घर हिल गए। पाकिस्तान का दावा है कि इस सटीक कार्रवाई में तालिबान के रणनीतिक ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
World News Hindi: हवाई फुटेज में दिखी तबाही की तस्वीर
पाकिस्तान ने काबुल स्ट्राइक्स के हवाई फुटेज (Aerial Footage) जारी कर दुनिया को अपनी सैन्य ताकत दिखाई है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तानी मिसाइलें तालिबान के ठिकानों पर कहर बनकर गिर रही हैं। चारों तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार साफ नजर आ रहा है। वीडियो में लोग जान बचाने के लिए चिल्लाते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हथियारों से लैस लड़ाके पोजिशन लेते नजर आ रहे हैं। यह फुटेज इस जंग की भयावहता को बयां कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Pakistan Taliban War: तालिबान 'भारत का प्रॉक्सी', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का अजीबोगरीब बयान
तालिबान के दावों पर पाकिस्तान का पलटवार
इससे पहले तालिबान सरकार ने दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना की एक दर्जन से अधिक चौकियों पर कब्जा कर लिया है और 50 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। पाकिस्तान का कहना है कि यह एयरस्ट्राइक डूरंड लाइन के पार खोस्त में अफगान सेना द्वारा पाकिस्तानी पोस्ट को आग के हवाले करने का बदला है। पाकिस्तान ने स्पष्ट किया कि उनकी कार्रवाई का मकसद सिर्फ आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था।
ये भी पढ़ें: Afghanistan-Pakistan Clash: डूरंड लाइन पर रातभर चली लड़ाई, पाक का बड़ा दावा-133 लड़ाके मारे गिराए
युद्ध के मुहाने पर खड़े दो पड़ोसी देश
काबुल और अन्य शहरों में हुई इस बमबारी के बाद सीमा पर तनाव चरम पर है। सेंट्रल काबुल में एयरस्ट्राइक के बाद देर रात तक गोलीबारी जारी रही, जिससे आम नागरिक दहशत में हैं। पाकिस्तान के इस 'जबरदस्त एक्शन' ने क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल दिया है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर तालिबान ने अब और बड़ा पलटवार किया, तो यह सीमित सैन्य कार्रवाई एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकती है, जिसके परिणाम बेहद विनाशकारी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications