Video: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोमानिया के मेयर में हुई जुबानी जंग, जानिए क्यों?

बुखारेस्ट, 03 मार्च। यूक्रेन-रूस संकट के बीच भारतीय छात्रों और प्रवासियों को निकालने के लिए भारत सरकार यूक्रेन के पड़ोसी देशों की मदद ले रही है। अब तक हजारों की संख्या में भारतीय यूक्रेन से अपने देश लौट चुके हैं, जबकि अभी हजारों लोगों को लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' के तहत अभियान जारी है। इस बीच कई केंद्रीय मंत्री खुद अभियान का हिस्सा बन यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया भी रोमानिया पहुंचे थे।

Jyotiraditya Scindia and Romania mayor debate in front of Indian students watch video

रोमानिया पहुंचते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस जगह का दौरा किया जहां भारतीय छात्रों को पनाह दी गई थी। इस बीच छात्रों संग बातचीत के दौरान सिंधिया को टोकते हुए रोमानिया के मेयर उनसे भिड़ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान है। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और रोमानिया के मेयर के बीच छात्रों को दी गई सुविधा का क्रेडिट लेने के लिए जुबानी जंग हो गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो ट्वीट कर ये दावा किया है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में फंसे भारतीयों के लिए जारी किया ऑनलाइन फॉर्म, कहा- तत्काल भरें

वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय छात्रों को स्वदेश ले जाने का पूरा प्लान समझा रहे हैं, इस बीच रोमानिया के मेयर ने उन्हें टोक दिया। वह कहते हैं कि छात्रों को सच्चाई बताएं। इस पर सिंधिया ने कहा कि वह पहले अपनी बात पूरी कर लें, ये वो तय करेंगे कि उन्हें क्या बोलना है। इसके जवाब में मेयर कहते हैं, 'इन छात्रों को पनाह दी, उन्हें खाना दिया। इसके बाद सिंधिया उन्हें थैंक यू बोलते हैं।' सोशल मीडिया पर अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। विपक्ष ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के वीडियो को निशाने पर लेते हुए केंद्र सरकार पर भारतीय छात्रों को मिलने वाली सुविधा का झूठा क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+