Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Justin Trudeau Family Tree : दादा व्यापारी, नाना मंत्री, पिता Ex PM; खून में वंशवाद! परिवार में कौन-कौन?

Justin Trudeau Family Tree : कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो न केवल अपने राजनीतिक सफर के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उनका फैमिली बैकग्राउंड और लाइफ भी काफी दिलचस्प है।

एक ऐसे नेता, जिन्होंने टीचिंग करियर से राजनीति में बदलाव लाने के लिए कदम रखा, और एक ऐसे परिवार से जुड़े हैं, जिनकी जड़ें कनाडा की राजनीति और इतिहास में गहरी हैं। चलिए, जानते हैं जस्टिन के सियासी सफर और उनके परिवार के बारे में....

जस्टिन ट्रूडो का परिवार कनाडा के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उनके दादा-दादी से लेकर माता-पिता और भाई-बहन तक, हर सदस्य का अपना अलग प्रभाव रहा है।

Justin Trudeau Family Tree

क्या करते थे दादा-दादी (पितृ पक्ष)?

  • दादा चार्ल्स-एमिल ट्रूडो (Charles-Émile Trudeau): वह एक व्यवसायी थे और 'Trudeau Petroleum' के संस्थापक थे।
  • दादी ग्रेस इलियट (Grace Elliott): वह परिवार के केंद्र में रहीं और अपने बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाईं।

नाना-नानी(मातृ पक्ष)

  • जेम्स सिंक्लेयर (James Sinclair): वह कनाडा की संसद के सदस्य और मत्स्य पालन मंत्री रह चुके थे।
  • डोरिस कीटिंग (Doris Kathleen Bernard): इन्होंने अपने परिवार की देखभाल में अहम योगदान दिया।

पिता कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री

  • पिता पियरे ट्रूडो (Pierre Trudeau): वह कनाडा के 15वें प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक नीतियां लागू हुईं।
  • माता मार्गरेट ट्रूडो (Margaret Trudeau): वह लेखिका, अभिनेत्री और मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता फैलाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

भाइयों में सबसे बड़े जस्टिन ट्रूडो

पियरे की उम्र 51 साल थी, जबकि मार्गरेट सिर्फ 22 साल की थीं। दोनों ने 4 मार्च, 1971 को वैंकूवर में शादी किया। शादी के ठीक 10 महीने बाद 25 दिसंबर 1971 को मार्गरेट ने क्रिसमस के दिन जस्टिन ट्रूडो को जन्म दिया। दो साल बाद क्रिसमस पर ही दूसरा बेटा एलेक्जेंडर आया और उसके बाद 1975 में तीसरा बेटा मिशेल आया।

  • अलेक्जेंडर (साशा) ट्रूडो : एक फिल्म निर्माता और लेखक हैं।
  • मिशेल ट्रूडो : उनका 1998 में एक हिमस्खलन दुर्घटना में निधन हो गया।


जस्टिन ट्रूडो की पत्नी और बच्चे

28 मई 2005 में जस्टिन ट्रूडो ने बचपन के प्यार सोफी ग्रेगॉयर (Sophie Grégoire Trudeau) से शादी की, लेकिन 2023 में अलग हो गए। तलाक के बावजूद, जस्टिन और सोफी ने अपने बच्चों की भलाई के लिए एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग बनाए रखने की बात कही है। सोफी ग्रेगॉयर, एक टेलीविजन होस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं।

तीन बच्चे

  • जेवियर जेम्स ट्रूडो (Xavier James Trudeau) (जन्म 2007)
  • एला-ग्रेस मार्गरेट ट्रूडो (Ella-Grace Margaret Trudeau) (जन्म 2009)
  • हैड्रियन ग्रेगॉयर ट्रूडो (Hadrien Grégoire Trudeau) (जन्म 2014)

जस्टिन ट्रूडो का परिवार केवल कनाडा तक सीमित नहीं है। उनकी जड़ें सिंगापुर, मलेशिया और स्कॉटलैंड तक फैली हुई हैं। उनके पूर्वजों में सिंगापुर के पहले पुलिस बल के संस्थापक फ्रांसिस जेम्स बर्नार्ड शामिल हैं, जिन्होंने 1824 में सिंगापुर का पहला अखबार शुरू किया था।

ये भी पढ़ें- Justin Trudeau Divorce : बचपन का प्यार, फिर शादी, 18 साल बाद आई ऐसी दरार और टूटा जस्टिन का पवित्र बंधन!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+